Delhi Kanjhawala Case: पीड़िता के परिवार की मदद के लिए आगे आए शाहरुख खान, मीर फाउंडेशन ने की आर्थिक मदद

Delhi Kanjhawala Case: शाहरूख के NGO मीर फाइंडेशन ने दिल्ली के कंझावाला केस में अंजलि सिंह के परिवार को आर्थिक मदद मुहैया कराई है। बताया जा रहा है कि अंजिल सिंह परिवार में एकमात्र कमाने वाली थीं। दिल्ली के कंझावला इलाके में नए साल की रात करीब 2:30 बजे हुए एक दर्दनाक ‘हिट एंड रन’ केस में 20 साल की अंजलि सिंह की मौत हो गई थी

अपडेटेड Jan 08, 2023 पर 12:31 PM
Story continues below Advertisement
फिल्म पठान को लेकर अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं

Delhi Kanjhawala Case: फिल्म पठान को लेकर एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। वो अपनी NGO मीर फाउंडेशन (Meer Foundation) को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। अब बॉलीवुड के किंग ने दिल्ली के सुल्तानपुरी-कंझावला मामले (Delhi Hit and Run Case) में पीड़िता अंजलि सिंह के परिवार को आर्थिक मदद की है। कितने पैसे मिले इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आ है। बता दें दिल्ली के कंझावला इलाके में 31 दिसबर और 1 जनवरी की रात करीब 2:30 बजे हुए एक दर्दनाक ‘हिट एंड रन’ केस में 20 साल अंजलि सिंह की मौत हो गई थी। इसकी काफी चर्चा हो रही है।

अंजलि सिंह (20) की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी थी। युवती को सुल्तानपुरी से कंझावला तक करीब 12 किलोमीटर घसीटती हुई ले गई थी। जिसके बाद युवती की मौत हो गई। इस घटना ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा।

घर में अकेले कमाने वाली अंजलि


शाहरूख खाने के NGO का कहना है कि अंजलि ही अपने परिवार में कमाने वाली थी। वह घर में अपनी मां, भाई-बहन का ख्याल रख रही थी। अंजलि की मौत के बाद उनके परिवार जीविका चलाने के लिए परेशानी होती। ऐसे में एनजीओ पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आया। 8 साल पहले अंजलि के पिता की मौत हो गई थी। वहां अंजलि की मां किडनी की समस्या से जूझ रही हैं। परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए अंजलि ने 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। अंजलि के मौते के मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

कंझावला मामले की मुख्य गवाह निधि को लेकर नया खुलासा, गांजा तस्करी के मामले में आगरा में हुई थी गिरफ्तार

साल 2003 में मीर फाउंडेशन की स्थापना

बता दें कि बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने साल 2003 में मीर फाउंडेशन की स्थापना की थी। उन्होंने अपने पिता मीर ताज मोहम्मद खान की याद में याद में फाउंडेशन की स्थापना की। मीर फाउंडेशन कई परोपकारी काम कर रहा है। फाउंडेशन ने एसिड अटैक पीड़ितों की भी मदद की है। कोविड-19 महामारी के दौरान भी फाउंडेशन ने कई लोगों की मदद की है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।