कंझावला मामले की मुख्य गवाह निधि को लेकर नया खुलासा, गांजा तस्करी के मामले में आगरा में हुई थी गिरफ्तार

दिल्ली के कंझावाला कार हादसे मामले की इकलौती चश्मीद और मृतका की दोस्त निधि को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि निधि कुछ महीने आगरा में एक गांजा तस्करी मामले में गिरफ्तार हुई थी। 31 दिसंबर की रात को हुए कंझावाला कार हादसे मामले में 20 वर्षीय अंजलि की मौत हो गई थी।

अपडेटेड Jan 07, 2023 पर 8:09 PM
Story continues below Advertisement
दिल्ली पुलिस ने कंझावाला कार हादसे मामले में अबतक 7 लोगों को हिरासत में लिया है

दिल्ली के कंझावाला कार हादसे मामले की इकलौती चश्मीद और मृतका की दोस्त निधि को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि निधि कुछ महीने आगरा में एक गांजा तस्करी मामले में गिरफ्तार हुई थी। 31 दिसंबर की रात को हुए कंझावाला कार हादसे मामले में 20 वर्षीय अंजलि की मौत हो गई थी। हादसे के वक्त अंजलि स्कूटी चला रही थी और उसकी दोस्त निधि पीछे बैठी हुई थी। निधि ने बताया था कि स्कूटी का एक कार से एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद अंजलि उस कार के नीचे आ गई थी और कार उसे अपने कई साथ कई किलोमीटर तक घसीटती लेकर चली गई थी।

पुलिस सूत्रों ने बाताया कि निधि को आगरा में नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटैंस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था और इस मामले में दिसंबर 2020 में केस दर्ज हुआ था। निधि फिलहाल जमानत पर बाहर है।

निधि को 6 दिसंबर 2020 को आगरा रेलवे स्टेशन पर तेलंगाना से ट्रेन के जरिए गांजा लाने के आरोप में रोका और गिरफ्तार किया गया था। निधि के साथ समीर और रवि नाम के दो लड़कों को भी गिरफ्तार किया गया था।


इस बीच, कंझावला मामले में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि निधि को जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है और साफ किया कि उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "ऐसी खबरें हैं कि निधि (चश्मदीद गवाह) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह साफ किया जाता है कि उसे पुलिस ने जांच में शामिल होने के लिए बुलाया है।"

यह भी पढ़ें- जनवरी में बताए ब्रोकरेज फर्मों के टॉप-5 पसंदीदा शेयर, जिनमें 56% तक की आ सकती है तेजी

इससे पहले निधि ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए बताया था कि घटना के वक्त अंजलि नशे में थी। निधि ने दावा किया था, "वह नशे की हालत में थी और स्कूटी को चलाने की जिद कर रही थी। स्कूटी के कार से टकारने के बाद वह कार के नीचे आ गई और उसके साथ घिसटती चली गई। मैं इससे डर गई थी और भागकर घर चली गई और किसी को कुछ नहीं बताया। इस हादसे की गलती उसी की है क्योंकि वह नशे की हालत में ड्राइविंग कर रही थी। मैंने उसे कई बार कहा कि उसे नहीं चलाना चाहिए लेकिन वह नहीं मानी। मैंने यह भी कहा कि मैं होश में हूं और मुझे चलाने दो, लेकिन उसने मुझे ऐसा नहीं करने दिया।"

अंजलि का शव एक जनवरी को दिल्ली के कंझावला इलाके में मिला था। सुल्तानपुरी के पास एक कार से उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी थी और उसे करीब 12 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गई थी। घटना में अंजलि की मौत हो गई थी।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अबतक 7 लोगों को हिरासत में लिया है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल पुलिस कमिश्रन (लॉ एंड ऑर्डर) सागर प्रीत हुड्डा ने शुक्रवार को कहा, "सुल्तानपुरी मामले में छठे आरोपी आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने पुलिस को झूठी सूचना दी थी। आगे की जांच जारी है।"

मामले के अन्य पांच आरोपी- दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिथुन और मनोज मित्तल को पहले गिरफ्तार किया गया था। ये पांचों आशुतोष की कार लेकर उस दिन चला रहे थे। अदालत ने गुरुवार को पांचों आरोपियों की पुलिस हिरासत की अवधि चार दिन के लिए बढ़ा दी थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।