Get App

दिल्ली के LG ने 50 लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में सीनियर IAS अधिकारी के खिलाफ की कार्रवाई की सिफारिश

LG कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि IAS अधिकारी फिलहाल दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 18, 2022 पर 3:23 PM
दिल्ली के LG ने 50 लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में सीनियर IAS अधिकारी के खिलाफ की कार्रवाई की सिफारिश
LG ने कथित तौर पर 50 लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में कार्रवाई की सिफारिश की है

दिल्ली के उपराज्यपाल (Lieutenant Governor- LG) विनय कुमार सक्सेना ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी उदित प्रकाश राय (Udit Prakash Rai) के खिलाफ भ्रष्टाचार के दो मामलों में एक कार्यकारी अभियंता को अनुचित फायदा पहुंचाने के लिए कथित तौर पर 50 लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में कार्रवाई की सिफारिश की है।

उपराज्यपाल कार्यालय के सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि राय फिलहाल दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात हैं। सूत्रों ने कहा कि दिल्ली कृषि विपणन बोर्ड (डीएएमबी) के उपाध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान राय ने आय से अधिक संपत्ति के दो मामलों में कार्यकारी अभियंता पी एस मीणा को एक तरह से छोड़ दिया।

ये भी पढ़ें- जबलपुर: RTO के घर की छापेमारी में इनकम से 650 गुना ज्‍यादा न‍िकली दौलत, 16 लाख रुपये नकद और सोने के जेवरात बरामद

इनमें से एक मामला मीणा के बेटे से जुड़ा था और दूसरा उनकी पत्नी से संबंधित था। सूत्रों ने कहा कि सक्सेना ने एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्रशासित क्षेत्र) कैडर के 2007 बैच के IAS अधिकारी राय के खिलाफ आधिकारिक ड्यूटी के दौरान कदाचार के लिए कार्रवाई की सिफारिश की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें