Delhi MCD parshad salary: दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi MCD Election 2022) में राज्य विधानसभा में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) ने कुल 134 सीट जीत कर बाजी अपने नाम कर ली है। इसी के साथ 250 वार्ड वाले नगर निगम में 15 सालों से राज कर रही भारतीय जनता पार्टी (BJP) का विर्चस्व अभ खत्म हो गया। जीत के बाद आप ने कहा कि वह दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए और काम करेंगे। दिल्ली के लोगों ने अपने निगम पार्षद (Nigam Parshad Salary)और काउंसिलर अपने वार्ड यानी एरिया के लिए चुन लिये हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ये लोकल राजनेता को कितनी सैलरी मिलती है? दिल्ली शहर के मैनेजमेंट में ये लोग क्या काम करते हैं?