Get App

Delhi Metro: होली के दिन दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगी मेट्रो सर्विस, जानिए पूरा शेड्यूल

Delhi Metro: होली के दिन अगर आप दिल्ली मेट्रो से सफर करने की तैयारी में हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। होली के दिन दिल्ली मेट्रो की सर्विस सुबह के बजाय दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने नया टाइम टेबल जारी किया है। वहीं मेट्रो फीडर बसों की सुविधाएं भी दोपहर तक बंद रहेंगी

Curated By: Jitendra Singhअपडेटेड Mar 07, 2023 पर 9:44 AM
Delhi Metro: होली के दिन दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगी मेट्रो सर्विस, जानिए पूरा शेड्यूल
होली के दिन दिल्ली मेट्रो सुबह नहीं चलेंगी। दोपहर बाद सर्विस शुरू होगी

Delhi Metro: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगर आप रहते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। होली के दिन यानी 8 मार्च दिन बुधवार को अगर आप मेट्रो में सफर करना चाहते हैं तो इस गाइडलाइंस को जरूर पढ़ लें। कहीं ऐसा न हो कि बीच में आप फंस जाएंग। होली के दिन सुबह मेट्रो सर्विस बंद रहेगी। मेट्रो सर्विस दोपहर 2.30 बजे से शुरू होंगी। इस दौरान मेट्रो स्टेशन भी बंद रहेंगे। इस बात की जानकारी दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेश (Delhi Metro Rail Corporation–DMRC) ने दी है। वहीं मेट्रो के साथ-साथ मेट्रो फीडर बसें भी दोपहर बाद से ही चलेंगी।

DMRC ने कहा कि 8 मार्च को रैपिड मेट्रो/एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन समेत दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर दोपहर 2:30 बजे तक मेट्रो सेवाएं नहीं रहेंगी। मेट्रो ट्रेन सेवाएं उस दिन सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से दोपहर 2:30 बजे शुरू होंगी। इसके बाद सामान्य रूप से मेट्रो ट्रेनों का आवागमन जारी रहेगा।

दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

होली पर सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली पुलिस ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि होली पर शराब पीकर हुड़दंग न मचाएं। दिल्ली के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी रहेगी। पुलिस का कहना है कि त्योहार के दिन हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा है कि शराब पीकर गाड़ी चलाने, लाल बत्ती जंप, गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने, खतरनाक ड्राइविंग और तेज गति के मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस भी जब्त कर लिया जाएगा। होली के त्योहार पर पुलिस के विशेष जांच दल तैनात किए जा रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें