Jubilee Hills में प्री-कोविड से भी ज्यादा महंगी हुई प्रॉपर्टीज, GVK Group ने 73.81 करोड़ में बेचे दो प्लॉट

जीवीके ग्रुप (GVK Group) ने हैदराबाद में 2812 स्क्वॉयर यार्ड में फैली दो प्रॉपर्टीज को 73.81 करोड़ रुपये में बेचा है। यह खुलासा सेल डॉक्यूमेंट्स की डीड से हुआ है। इसमें से पहला प्लॉट 1386 स्क्वॉयर यार्ड में फैला हुआ है और दूसरा प्लॉट 1426 स्क्वॉयर यार्ड में फैला हुआ है। इन्हें हैदराबाद की एक बिजनेवूमन ने 36.38 करोड़ रुपये और 37.43 करोड़ रुपये में खरीदा है

अपडेटेड Mar 07, 2023 पर 9:29 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जुबली हिल्स में आमतौर पर 1000 स्क्वॉयर यार्ड से ऊपर के प्लॉट हैं। जीवीके ग्रुप ने जो प्रॉपर्टी बेची है, उसकी कीमत प्रति स्क्वॉयर यार्ड 2.6 लाख रुपये बैठ रही है। यह मार्केट रेट है और कोरोना से पहले के मुकाबले काफी अधिक है। (File Photo)

जीवीके ग्रुप (GVK Group) ने हैदराबाद में 2812 स्क्वॉयर यार्ड में फैली दो प्रॉपर्टीज को 73.81 करोड़ रुपये में बेचा है। यह खुलासा सेल डॉक्यूमेंट्स की डीड से हुआ है। इसमें से पहला प्लॉट 1386 स्क्वॉयर यार्ड में फैला हुआ है और दूसरा प्लॉट 1426 स्क्वॉयर यार्ड में फैला हुआ है। Zapkey.com के मुताबिक इन्हें हैदराबाद की एक बिजनेवूमन ने 36.38 करोड़ रुपये और 37.43 करोड़ रुपये में खरीदा है। ये प्लॉट्स हैदराबाद के जुबली हिल्स (Jubilee Hills) में स्थित हैं और इनका सेल डीड का रजिस्ट्रेशन 9 जनवरी को हुआ था। जीवीके ग्रुप इंफ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी, रिसोर्सेज और एयरपोर्ट सेग्मेंट में कारोबार करता है।

Jubilee Hills का अमीरों के बीच काफी आकर्षण

जुबली हिल्स का एरिया अमीरों और प्रसिद्ध लोगों को काफी आकर्षित करता आ रहा है। कम भीड़-भाड़ वाला इलाका होने के चलते इसका चार्म है। करीब डेढ़ साल पहले जुलाई 2021 में रेड्डी ने यह 6033 स्क्वॉयर फीट में फैले एक विला को खरीदा था। रेड्डी ने यह खरीदारी 23.15 करोड़ रुपये में की थी। इस एरिया में प्रॉपर्टी की कीमतें अधिक है क्योंकि यहां एलीट लोग रहते हैं औऱ वर्ड ऑफ माउथ के जरिए यहां ट्रांजैक्शन होते हैं।


6 साल में पहली बार Apple में निवेश की सलाह, इस कारण Goldman ने बदला रुझान

कोरोना से पहले के लेवल से भी ऊपर हैं दाम

जुबली हिल्स में आमतौर पर 1000 स्क्वॉयर यार्ड से ऊपर के प्लॉट हैं। जीवीके ग्रुप ने जो प्रॉपर्टी बेची है, उसकी कीमत प्रति स्क्वॉयर यार्ड 2.6 लाख रुपये बैठ रही है। यह मार्केट रेट है और कोरोना से पहले के मुकाबले काफी अधिक है। हालांकि इस एरिया में प्लॉट की कीमत लोकेशन के आधार पर तय होती है कि यह मुख्य सड़क से लगी हुई है या इससे थोड़ी दूर पर। एक स्थानीय ब्रोकर के मुताबिक महामारी के दौरान ऐसे प्रॉपर्टीज की मांग बढ़ने लगी जहां भीड़भाड़ कम हो। वे घनी बस्ती और बहुमंजिला इमारतों में लग्जरी फ्लैट्स की बजाय कम भीड़भाड़ वाले इलाके की प्रॉपर्टी देखने लगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।