दिल्ली के कोचिंग हब मुखर्जी नगर में बुधवार को काफी भयंकर आग लगी। इस आग में लड़कियों का पीजी चपेट में आया। शाम 7.40 के करीब फायर डिपार्टमेंट को सूचना दी गई। फिलहाल आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया है। इस घटना में 35 लड़कियों को जिसमें एक चार साल की लड़की भी थी, सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया। मौके पर आग बुझाने के लिए 20 फायर इंजनों को भेजा गया था हालांकि ट्रैफिक की वजह से घटनास्थल पर सिर्फ आठ फायर इंजन ही पहुंच पाए।
