Get App

Delhi crime: दिल्ली के अस्पताल में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, मरीज बनकर आए थे बदमाश

Delhi crime: बेखौफ बदमाशों ने कालिंदी कुंज पुलिस स्टेशन के अंतर्गत जैतपुर स्थित नीमा अस्पताल में जावेद अख्तर नामक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अस्पताल के कर्मचारियों के अनुसार, दो लड़के घायल अवस्था में अस्पताल आए थे, ड्रेसिंग के बाद उन्होंने डॉक्टर से मिलने की मांग की और उनके केबिन में घुसते ही उन्हें गोली मार दी

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 03, 2024 पर 10:23 AM
Delhi crime: दिल्ली के अस्पताल में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, मरीज बनकर आए थे बदमाश
Delhi crime: आरोपियों ने डॉक्टर से मिलने की मांग की और उनके केबिन में घुसते ही उन्हें गोली मार दी

Delhi crime: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली के कालिंदी कुंज के जैतपुर इलाके में एक 55 साल के डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी घायल होने का बहाना बनाकर इलाज के लिए अस्पताल आए थे। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि अस्पताल के कर्मचारियों के अनुसार, दो लोग घायल अवस्था में अस्पताल आए थे। ड्रेसिंग के बाद उन्होंने डॉक्टर से मिलने की मांग की और उनके केबिन में घुसते ही उन्हें गोली मार दी।

कर्मचारियों ने बताया कि गोली की आवाज सुनते ही वे डॉक्टर के केबिन में पहुंचे और देखा कि वे खून से लथपथ थे। डॉक्टर की हत्या के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा, "कालिंदी कुंज पुलिस स्टेशन के अंतर्गत जैतपुर स्थित नीमा अस्पताल में जावेद अख्तर नामक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अस्पताल के कर्मचारियों के अनुसार, दो लड़के घायल अवस्था में अस्पताल आए थे, ड्रेसिंग के बाद उन्होंने डॉक्टर से मिलने की मांग की और उनके केबिन में घुसते ही उन्हें गोली मार दी।"

दिल्ली पुलिस ने कहा, "पूछताछ के दौरान पता चला कि लगभग 16-17 साल की उम्र के दो लड़के अस्पताल के नर्सिंग होम में आए थे। उनमें से एक ने अपने घायल पैर की ड्रेसिंग बदलने के लिए कहा। इस लड़के की ड्रेसिंग भी पिछली रात उसी अस्पताल में की गई थी। कल (2 अक्टूबर) मोहम्मद कामिल द्वारा ड्रेसिंग के बाद, दोनों दवा के पर्चे के लिए यूनानी चिकित्सक (BUMS) जावेद अख्तर के केबिन में गए। कुछ समय बाद, रात के नर्सिंग स्टाफ गजाला परवीन और मोहम्मद कामिल ने गोली चलने की आवाज सुनी।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें