Get App

Delhi: साल 2006 में जिस लड़की का हुआ था अपहरण, दिल्ली पुलिस ने ढूंढ निकाला, सामने आया यह सच

Delhi: दिल्ली पुलिस के मुताबिक, माता-पिता की शिकायत पर 17 साल पहले साल 2006 में गोकुलपुरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। यह मामला IPC की धारा 363 के तहत दर्ज किया गया। महिला ने बताया कि घर छोड़ने के बाद वह दीपक नाम के शख्स के साथ बलिया जिले के चेरडीह में रह रही थी

Jitendra Singhअपडेटेड May 29, 2023 पर 11:26 AM
Delhi: साल 2006 में जिस लड़की का हुआ था अपहरण, दिल्ली पुलिस ने ढूंढ निकाला, सामने आया यह सच
17 साल पहले साल 2006 में एक महिला के अपहरण का केस दिल्ली पुलिस ने सुलझा लिया है

Delhi: एक बार कोई घर से गायब हो जाए तो ढूंढना काफी मुश्किल हो जाता है। जब नहीं मिले तो घर वाले भी उम्मीद की डोर छोड़ देते हैं। लेकिन दिल्ली पुलिस ने एक ऐसा चमत्कार दिखाया। जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। दरअसल, 17 साल पहले जिस लड़की का अपहण हुआ था। दिल्ली पुलिस ने उसे खोज लिया है। लेकिन लड़की ने जो सच बताया। उसे सुनकर सबकी आंखें फटी की फटी रह गई। दिल्ली की एक 32 साल की महिला का साल 2006 में अपहरण हो गया था। पुलिस के मुताबिक पैरेंट्स की शिकायत पर 17 साल पहले दिल्ली के गोकुलपुरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था।

सीनियर पुलिस ऑफिस रोहित मीणा (Rohit Meena) ने बताया कि 22 मई को सीमापुरी थाने की एक टीम ने गुप्त सूचना मिली थी। जिसमें कहा गया था कि 17 साल पहले एक लड़की अपहरण हुआ था। जिसकी अब उम्र 32 साल है। पुलिस ने अपहरण की गई इस लड़की का पता लगा लिया है।

अपहरण नहीं अपनी मर्जी से छोड़ा घर

साल 2006 में लड़की का अपहरण हुआ था। इसके बाद लड़की के माता-पितना ने IPC की धारा 363 के तहत गोकलपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान, लड़की ने खुलासा किया कि वह अपना घर छोड़ने के बाद दीपक (Deepak) नाम के शख्स के साथ उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के ग्राम चेरडीह (herdih District Baliya) में रह रही थी। इतने सालों से वो वहीं उसके साथ रह रही थी, लेकिन कोविड-19 के दौरान हुए लॉकडाउन में उन दोनों के बीच काफी लड़ाई हुई और विवाद बहुत ज्यादा बढ़ गया। जिसके बाद युवती उसे छोड़कर दिल्ली आ गई और गोकलपुरी में किराए के मकान में रहने लगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें