राष्ट्रीय राजधानी में मानसून के पहुंचने के साथ बारिश ने 88 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके एक दिन बाद शनिवार सुबह दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। रोहिणी और बुराड़ी इलाकों में सुबह बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिन में बादल छाये रहने और भारी बारिश होने का पूर्वानुमान किया है। साथ ही अलर्ट जारी किया है कि शहर में अगले तीन दिनों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
