Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा जारी तस्वीरों में राजधानी में शुक्रवार को आईजीआई एयरपोर्ट (IGI Airport) के टर्मिनल 3 पर घना कोहरा देखा गया। इसके साथ ही दिल्ली में लगातार तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
