Delhi Suicide: पिता ने 4 बेटियों के साथ मिलकर खाया जहर, एक ही आंगन से निकली 5 लोगों की लाश

Delhi 5 Persons Suicide: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पिता ने अपनी 4 बेटियों के साथ जहर खाकर अत्महत्या कर ली है। पांचों लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि बेटियों की उम्र 8 से 18 साल के बीच है। सभी बेटियां विकलांग हैं

अपडेटेड Sep 28, 2024 पर 9:16 AM
Delhi 5 Persons Suicide: दिल्ली के वसंतकुंज इलाके से एक ही परिवार के पांच लोगों ने आत्महत्या कर ली है।

दिल्ली में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक शख्स ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी चार बेटियों के साथ खुदकुशी कर ली है। यह सनसनीखेज घटना वसंत कुंज साउथ के रंगपुरी गांव की है। पुलिस ने सूचना मिलने पर फ्लैट का ताला तोड़कर शवों को निकाला। बताया जा रहा है कि चारों बेटियां दिव्यांग थीं। जिनकी उम्र 8 से 18 साल बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 50 साल का हीरालाल परिवार सहित रंगपुरी गांव स्थित किराए के मकान में रहता था। वो मूल रूप से बिहार का रहने वाला था।

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हीरालाल कारपेंटर का काम करता था। एक साल पहले उसकी पत्नी की मौत कैंसर से हो गई थी। अब परिवार में 18  साल की बेटी नीतू, 15  साल की निशि, 10 साल की नीरू और 8 साल की बेटी निधि थी।

पुलिस को मिले सल्फास के पाउच


पुलिस के मृतक के घर से सल्फास के पाउच मिले हैं। पुलिस का अनुमान है कि पिता ने सभी सल्फास खिलाया होगा। इसके बाद स्वयं खाकर आत्महत्या की है। बताया जा रहा है कि बेटियां दिव्यांग होने की वजह से वह चल-फिरने में असमर्थ थीं। जिससे हीरालाल परेशान रहता था। पत्नी की मौत के बाद वह ज्यादा परेशान रहने लगा था। सीसीटीवी फुटेज में शख्स 24 तारीख को घर के अंदर जाते दिखाई दिया। इसके बाद से घर का दरवाजा अंदर से बंद हो गया था। चार बेटियों में एक बेटी को आंख से दिखता नही देता था। एक को चलने में दिक्कत होती थी। बाकी के बारे में जानकारी जुटाने में जुटी हुई है।

एक झटके में खत्म हुआ परिवार

इस घटना का तब पता चला जब हीरालाल के फ्लैट से बदबू आने लगी थी। पड़ोसी पुलिस को फोन कर बदबू आने की जानकारी दी। जब पुलिस वहां पहुंची तो आसपास के लोगों ने बताया कि परिवार कई दिन से दिखाई नहीं दिया है। इस पर पुलिस ने मकान मालिक और दूसरे लोगों के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ा। पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो एक कमरे के बेड पर हीरालाल का था, वहीं दूसरे कमरे में चारों बेटियों के शव थे।

उज्जैन महाकाल मंदिर की दीवार गिरने से 2 की मौत, कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।