Delhi Traffic Advisory: नोएडा से दिल्ली और बदरपुर से साउथ दिल्ली आने-जाने वालों के लिए बड़ी खबर है। यहां से आने जाने वालों लोगों को आज यानी नए साल से 45 दिन तक जाम से परेशान होना पड़ सकता है। दरअसल, व्यस्त आश्रम फ्लाइओवर के दोनों कैरिजवे 1 जनवरी 2023 से बंद कर दिए गए हैं। फ्लाइओवर के एक्सटेंशन को DND फ्लाइवे से जोड़ा जाएगा। जब तक काम पूरा नहीं हो जाताथ तब तक आश्रम फ्लाइओवर से जुड़ने वाली सड़कों पर ट्रैफिक बंद/डायवर्ट रहेगा। इस दौरान फ्लाइओवर के नीचे दोनों तरफ जो सड़क है वो चालू रहेगी।
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, आउटर रिंग रोड, DND फ्लाइओवर, मथुरा रोड, आश्रम चौक से गुजरने वाले दोनों कैरिजवे, के ट्रैकिफ में परेशानी आएगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने डीटेल्ड एडवायजरी जारी करते हुए वैकल्पिक रास्तों को इस्तेमाल करने का सुझाव दिया है।
जाम से बचने के लिए करें यह काम
आम लोगों को अस्पताल, ISBTs, रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट पहुंचने के लिए पहले से प्लान करने की सलाह दी गई है। नए साल में अगर आप जाम के झाम से बचना चाहते हैं तो वैकल्पिप रास्तों का इस्तेमाल करें। ट्रैफिक पुलिस ने बदरपुर की ओर से आने वाले लोगों को रिंग रोड और सराय काले खां जाने के लिए माता मंदिर मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इसके अलावा बदरपुर, सरिता विहार और जामिया की ओर से आने वाले लोगों को लाजपत नगर, कैप्टन गौड़ मार्ग, एम्स के लिए यू-टर्न लेने की सलाह दी गई है। चिराग दिल्ली और आईडी की तरफ से आने वाले लोगों को नोएडा जाने के लिए रिंग रोड का इस्तेमाल करें। अक्षरधाम और नोएडा से आने वाले लोगों को एआईएमएस और धौला कुआं की तरफ जाने के लिए सराय काले खां, भैरों रोड, मथुरा रोड का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
जानिए क्यों बंद किया जा रहा है फ्लाइओवर
आश्रम चौक से DND फ्लाइओवर तक आश्रम फ्लाइओवर को एक्सटेंड किया जा रहा है। फ्लाइओवर एक्सटेंशन का काम करीब पूरा है। सिर्फ आश्रम चौक के पास मौजूदा फ्लाइओवर को नए फ्लाइओवर से कनेक्ट करना है। जिसके लिए मौजूदा फ्लाइओवर के रैंप को 10-15 मीटर तक तोड़कर जॉइंट किया जाएगा। रैंप पर ढलान बनाने के लिए मिट्टी भरी गई थी। जिस पर कैरिजवे बनाया गया है। इसी हिस्से को तोड़कर जमीन से करीब 1.5 मीटर ऊंचा किया जाएगा और इसी के साथ नए फ्लाइओवर को कनेक्ट करना है। इसमें 30–45 दिन का समय लगेगा। इसके लिए ही आश्रम फ्लाइओवर एक जनवरी से बंद किया गया है।