Get App

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज से 45 दिन तक बंद रहेगा आश्रम फ्लाइओवर, जाम से बचना है तो देखिए ये मैप

Delhi Traffic Advisory: आश्रम फ्लाइओवर को बढ़ाकर दिल्‍ली नोएडा डायरेक्‍ट (DND) फ्लाइवे से लिंक किया जाना है। दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता के लिए कुछ वैकल्पिक रास्‍तों का सुझाव दिया है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि चिल्ला बॉर्डर रोड, न्यू अशोक नगर और कालिंदीकुंज की तरफ ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा

Jitendra Singhअपडेटेड Jan 01, 2023 पर 10:23 AM
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज से 45 दिन तक बंद रहेगा आश्रम फ्लाइओवर, जाम से बचना है तो देखिए ये मैप
दक्षिणी दिल्ली को नोएडा और फरीदाबाद से जोड़ने वाला आश्रम फ्लाईओवर लंबे समय तक बंद रहेगा

Delhi Traffic Advisory: नोएडा से दिल्ली और बदरपुर से साउथ दिल्ली आने-जाने वालों के लिए बड़ी खबर है। यहां से आने जाने वालों लोगों को आज यानी नए साल से 45 दिन तक जाम से परेशान होना पड़ सकता है। दरअसल, व्‍यस्‍त आश्रम फ्लाइओवर के दोनों कैरिजवे 1 जनवरी 2023 से बंद कर दिए गए हैं। फ्लाइओवर के एक्‍सटेंशन को DND फ्लाइवे से जोड़ा जाएगा। जब तक काम पूरा नहीं हो जाताथ तब तक आश्रम फ्लाइओवर से जुड़ने वाली सड़कों पर ट्रैफिक बंद/डायवर्ट रहेगा। इस दौरान फ्लाइओवर के नीचे दोनों तरफ जो सड़क है वो चालू रहेगी।

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, आउटर रिंग रोड, DND फ्लाइओवर, मथुरा रोड, आश्रम चौक से गुजरने वाले दोनों कैरिजवे, के ट्रैकिफ में परेशानी आएगी। दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस ने डीटेल्‍ड एडवायजरी जारी करते हुए वैकल्पिक रास्तों को इस्तेमाल करने का सुझाव दिया है।

जाम से बचने के लिए करें यह काम

आम लोगों को अस्पताल, ISBTs, रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट पहुंचने के लिए पहले से प्लान करने की सलाह दी गई है। नए साल में अगर आप जाम के झाम से बचना चाहते हैं तो वैकल्पिप रास्तों का इस्तेमाल करें। ट्रैफिक पुलिस ने बदरपुर की ओर से आने वाले लोगों को रिंग रोड और सराय काले खां जाने के लिए माता मंदिर मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इसके अलावा बदरपुर, सरिता विहार और जामिया की ओर से आने वाले लोगों को लाजपत नगर, कैप्टन गौड़ मार्ग, एम्स के लिए यू-टर्न लेने की सलाह दी गई है। चिराग दिल्ली और आईडी की तरफ से आने वाले लोगों को नोएडा जाने के लिए रिंग रोड का इस्तेमाल करें। अक्षरधाम और नोएडा से आने वाले लोगों को एआईएमएस और धौला कुआं की तरफ जाने के लिए सराय काले खां, भैरों रोड, मथुरा रोड का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें