Delhi Unlock 5: देश की राजधानी दिल्ली में अब कोरोना संकट खत्म होता नजर आ रहा है। नए मामलों में तेजी से गिरावट के चलते अनलॉक 5 का ऐलान कर दिया गया है।
दिल्ली डिस्ट्रिक्ट मैनेजमेंट अथॉरिटी (Delhi District Management Authority -DDMA) ने शनिवार को नई गाइडलाइंस जारी कर दी है, जो कि सोमवार से लागू होगी।
एक सरकारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में जिम (Gyms) और योग संस्थान (yoga institutes) 28 जून से 50 फीसदी क्षमता के साथ फिर से खुल सकते हैं। आदेश में कहा गया है कि बैंक्विट हॉल (Banquet halls), मैरिज हॉल (marriage halls) और होटलों (hotels) में शादी की अनुमति दी गई है। लेकिन शर्त यह रखी गई है कि 50 फीसदी से अधिक लोग नहीं होना चाहिए।
Delhi Unlock: अगल हफ्ते खुल सकते हैं जिम, जानिए पूरी डिटेल, कहां-कहां मिल सकती है ढील
DDMA ने आदेश में कहा है कि जिन गतिविधियों में अभी पांबदी लागू है वहां 5 जुलाई सुबह 5 बजे तक पाबंदी जारी रहेगी। सरकार ने अभी सिनेमा हॉल, मनोरंजन पार्क और थिएटर खोलने की इजाजत नहीं दी है। वहीं स्विमिंग पूल और स्पा सेंटर को लेकर भी कोई कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है। ऐसे में यहां अभी पाबंदी जारी रहेगी।
Delhi Unlock: दिल्ली में कल से खुल जाएंगे पार्क, बार और रेस्तरां, जानिए पूरी डिटेल
बता दें कि दिल्ली जिम एसोसिएशन (Delhi Gym Association) के सदस्यों ने राज्य के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से पिछले हफ्ते मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद एसोसिएशन ने कहा था कि सीएम की तरफ से पॉजिटिव रेस्पॉन्स मिला है।
दरअसल, जब दिल्ली कोरोना वायरस की दूसरी लहर का सामना कर रही थी, जब जिम और बैंक्विट हॉल को 19 अप्रैल से बंद कर दिया गया था। मई महीने के दूसरे हफ्ते में घरों और कोर्ट में शादियों की अनुमति दी गई थी, जिसमें सिर्फ 20 मेहमानों को ही शामिल होने की मंजूरी दी गई थी।
Unlock: दिल्ली में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ रही धज्जियां, डॉक्टरों ने दी कोरोना विस्फोट की चेतावनी
स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 85 नए केस सामने आए हैं। इस साल की अब तक की यह सबसे बडी़ गिरावट है। कोविड-19 की वजह से 9 मरीजों की मौत हो गई है। दिल्ली में कोविड पॉजिटिविटी रेट घटकर 0.12 फीसदी हो गई है। 9 लोगों की जान गंवाने के बाद अब तक दिल्ली में कुल 24,961 लोग जान गंवाा चुके हैं।
दिल्ली में कोरोना से ठीक होकर बीते 24 घंटों में 158 लोगों को डिस्चार्ज किया गया, है। अब तक कुल 14,07,116 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। शहर में रिकवरी रेट में लगातार इजाफा हो रहा है। अब राष्ट्रीय राजधानी में रिकवरी रेट 98.14 फीसदी पर पहुंच गया है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
