DHFL Scam: CBI ने बिजनेसमैन अजय रमेश नवांदकर को गिरफ्तार किया, घोटाले के तार अंडरवर्ल्ड छोटा शकील से भी जुड़े

अपडेटेड Jul 13, 2022 पर 9:59 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
CBI को अपनी जांच में पता चला है कि बैंकिंग फ्रॉड के तार अंडरवर्ल्ड से भी जुड़े हैं

DHFL Scam: देश के सबसे बड़े बैंक घोटाले में CBI ने बुधवार को बिजनेसमैन अजय रमेश नवांदकर को अरेस्ट कर लिया है। CBI को अपनी जांच में पता चला है कि बैंकिंग फ्रॉड के तार अंडरवर्ल्ड से भी जुड़े हैं। खासतौर पर पाकिस्तान के गैंगस्टर छोटा शकील से भी जुड़े हैं। CBI को जांच में पता चला है कि आम आदमी का पैसा शकील से जुड़े लोगों को ट्रांसफर कर दिया गया है।

DHFL घोटाले की जांच में CBI ने बताया कि शुक्रवार को मुंबई और पुणे के तीन लोकेशन पर छापा मारा था। छापे में 40 करोड़ रुपए से ज्यादा रकम जब्त हुई है।

CBI ने शुक्रवार को बिजनेसमैन अजय रमेश नवांदकर के घरों पर छापा मारकर मशहूर चित्रकार तयब मेहता और मंजीत बावा की पेंटिंग्स भी जब्त की है। इन तस्वीरों की वैल्यू करीब 34.7 करोड़ है। DHFL देश का सबसे बड़ा घोटाला है। इसमें 34,615 करोड़ रुपए की हेराफेरी हुई है।


तयब मेहता की पेंटिंग Bull की कीमत 27 करोड़ रुपए और बावा की पेंटिंग की वैल्यू 7.7 करोड़ रुपए है। इसके अलावा कई पेंटिंग्स और स्कल्पचर थे जिनकी कीमत 40 करोड़ रुपए के करीब है।

मुंबई में अजय रमेश नवांदकर के घर से CBI को करोड़ों रुपए की लग्जरी घड़ियां बरामद हुई हैं। इनमें रोलेक्स ओइस्टर परपेचुअल, कार्टियर, ओमेगा और Hublot Michael Kors की घड़ियां मिली हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।