दूरसंचार विभाग ने टेलीकॉम कंपनियों को खास निर्देश दिए हैं। दूरसंचार विभाग ने फर्जी अंतर्राष्ट्रीय नंबरों से आने वाले कॉल बंद करने के निर्देश दिए हैं। इस खबर पर ज्यादा डिटेल के साथ सीएनबीसी -आवाज़ के असीम मनचंदा ने बताया कि अब आपकों +87 सीरीज से फर्जी कॉल नहीं आएगी। दूरसंचार विभाग ने टेलीकॉम कंपनियों को इस पर निर्देश जारी किए हैं। टेलीकॉम कंपनियों को +86, +87, +89 नंबर सीरीज को ब्लॉक करने के निर्देश दिए गए हैं। ITU ने यह नंबर किसी भी देश को अलॉट नहीं किए हैं।
