IndiGo के 400 से अधिक यात्री इस्तांबुल एयरपोर्ट पर फंसे, 24 घंटे से भूखे हैं लोग, X पर निकाली भड़ास

IndiGo Flyers: इंडिगो के 400 यात्री कथित तौर पर तुर्की के इस्तांबुल एयरपोर्ट पर 24 घंटे से अधिक समय से बिना कुछ खाने पीए फंसे हुए हैं। नाराज यात्रियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना गुस्सा जाहिर किया। एयरलाइन ने कहा कि ऑपरेशनल कारणों से फ्लाइट में देरी हुई

अपडेटेड Dec 13, 2024 पर 12:08 PM
Story continues below Advertisement
IndiGo Flyers: इस्तांबुल एयरपोर्ट पर पिछले 24 घंटे से इंडिगो के 400 यात्री फंसे हुए हैं

IndiGo Flyers: मुंबई और नई दिल्ली आने वाले इंडिगो के 400 यात्री कथित तौर पर तुर्की के इस्तांबुल एयरपोर्ट पर 24 घंटे से अधिक समय से बिना कुछ खाने पीए फंसे हुए हैं। नाराज यात्रियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना गुस्सा जाहिर किया। एयरलाइन ने कहा कि ऑपरेशनल कारणों से फ्लाइट में देरी हुई। रिपोर्ट के मुताबिक करीब 400 से अधिक इंडिगो के इस्तांबुल एयरपोर्ट पर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। एक यात्री की शिकायत के जवाब में एयरलाइन ने कहा कि परिचालन कारणों से उड़ान में देरी हुई है।

बताया जा रहा है कि कुछ यात्रियों ने कहा कि फ्लाइट के देरी होने के बावजूद इंडिगो की तरफ से कोई आवास, भोजन वाउचर नहीं दिया गया। यहां तक ​​कि एयरपोर्ट पर इंडिगो के प्रतिनिधि ने भी उनसे संपर्क नहीं किया। यात्रियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और लिंक्डइन पर दावा किया कि पहले फ्लाइट में देरी की बात कही गई। बाद में बिना सूचना के इसे रद्द कर दिया गया।

NDTV ने शुक्रवार (13 दिसंबर) को बताया कि दिल्ली और मुंबई जाने वाले इंडिगो के करीब 400 यात्री तुर्की के इस्तांबुल एयरपोर्ट पर कथित तौर पर 24 घंटे से फंसे हुए हैं। एयरलाइन ने देरी के लिए परिचालन कारणों को जिम्मेदार ठहराया है। निराश यात्रियों ने अपनी शिकायतें में आरोप लगाया कि उन्हें खाना या रहने के लिए कोई सुविधा नहीं दी गई। कुछ यात्रियों की तबीयत भी खराब हो गई है।


यात्रियों ने की शिकायत

एक यात्री ने गुरुवार को 2:43 AM (IST) पर X पर पोस्ट किया, "हमारे पास इस्तांबुल से दिल्ली के लिए @IndiGo6E द्वारा संचालित एक उड़ान है, जिसमें लगभग 500 लोग एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। लेकिन अब उन्होंने कहा है कि किसी अप्रत्याशित कारण से यह अगले दिन दोपहर 13:30 बजे तक विलंबित है। ऐसी बकवास... क्या आप अपने यात्रियों के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं?"

एनडीटीवी ने एक अन्य यात्री रोहन राजा के हवाले से बताया कि दिल्ली से सुबह 6:40 बजे की फ्लाइट रद्द होने के बाद यात्रियों को कथित तौर पर उपलब्ध कराए गए आवास तक परिवहन के बिना ठंड का सामना करना पड़ा।

पार्श्व मेहता नाम के यात्री ने शुक्रवार को सुबह 3:50 बजे (IST) एक्स पर देरी के बारे में अपनी निराशा व्यक्त करते हुए लिखा, "अरे @IndiGo6E, 12 दिसंबर को इस्तांबुल से मुंबई जाने वाली फ्लाइट 6E0018 को संभालने का आपका तरीका बहुत खराब रहा है। इसे रात 8:15 बजे रवाना होना था, लेकिन उसी दिन इसे रात 11 बजे तक के लिए टाल दिया गया। ठीक है, हमने इंतजार किया। फिर इसे अगले दिन सुबह 10 बजे तक के लिए टाल दिया गया। क्या हो रहा है?"

अन्य यात्रियों ने भी एयरलाइन पर ऑनलाइन अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने एयरलाइन पर आरोप लगाया कि उसने स्थिति को ठीक से संभाला नहीं और न ही इस्तांबुल एयरपोर्ट पर अपना एक भी प्रतिनिधि भेजा। एक यूजर ने लिखा, "सबसे खराब उड़ान और बहुत ही गैरजिम्मेदार और गैरपेशेवर एयरलाइन...। मैंने इस्तांबुल के रास्ते दिल्ली के लिए फ्लाइट बुक की थी। इंडिगो की एक उड़ान के ओवरबुक होने के कारण मैं इस्तांबुल एयरपोर्ट पर फंस गया हूं।"

ये भी पढ़ें- Maha Kumbh Mela 2025: जानें, कितने प्रकार के होते हैं कुंभ! अर्ध कुंभ, पूर्ण कुंभ और महाकुंभ में क्या है अंतर?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।