Get App

Droupadi Murmu: द्रौपदी मुर्मू होंगी देश की 15वीं राष्ट्रपति, तीसरे दौर की गिनती के बाद हासिल की जीत

द्रौपदी मूर्मू ने भारत के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया है, वह अब देश की 15वीं राष्ट्रपति और इस पद पर पहुंचने वाली पहली आदिवासी महिला होंगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 21, 2022 पर 8:59 PM
Droupadi Murmu: द्रौपदी मुर्मू होंगी देश की 15वीं राष्ट्रपति, तीसरे दौर की गिनती के बाद हासिल की जीत
द्रौपदी मूर्मू (Droupadi Murmu) ने भारत के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया है

द्रौपदी मूर्मू (Droupadi Murmu) ने भारत के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया है। वह अब देश की 15वीं राष्ट्रपति और इस पद पर पहुंचने वाली पहली आदिवासी महिला होंगी। NDA से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने तीसरे दौर की मतगणना के बाद कुल वैध मतों का 50% का आंकड़ा पार कर लिया। हालांकि उनकी जीत का अभी औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है।

विपक्ष की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने अपनी हार स्वीकार कर ली है और द्रौपदी मूर्मू को उनकी जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा, "मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर बधाई देता हूं। देश को उम्मीद है कि गणतंत्र के 15वें राष्ट्रपति के रूप में वे बिना किसी भय या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी।"

राष्ट्रपति चुनाव में जीत तय होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। PM मोदी ने कहा, "भारत ने इतिहास लिखा है। जब भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, पूर्वी भारत के एक सुदूर हिस्से में पैदा हुई एक आदिवासी समुदाय की बेटी को राष्ट्रपति चुना गया है। द्रौपदी मुर्मू को बधाई।"

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा, "राष्ट्रपति चुनाव में प्रभावी जीत दर्ज करने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई। वे गांव, गरीब, वंचितों के साथ-साथ झुग्गी-झोपड़ियों में भी लोक कल्याण के लिए सक्रिय रहीं हैं। आज वे उनके बीच से निकल कर सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचीं। यह भारतीय लोकतंत्र की ताकत है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें