Get App

Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कांपी धरती, नेपाल में 6 लोगों की मौत, तेज झटकों से सहमा उत्तराखंड

Earthquake: दिल्ली-NCR और यूपी के अलावा हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। 6.3 की तीव्रता वाले इस भूकंप का केंद्र नेपाल में था

Curated By: Akhileshअपडेटेड Nov 09, 2022 पर 10:22 AM
Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कांपी धरती, नेपाल में 6 लोगों की मौत, तेज झटकों से सहमा उत्तराखंड
Earthquake: दिल्ली-NCR, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी झटके महसूस किए गए

Earthquake in Delhi-NCR: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi-NCR) और आसपास के इलाकों सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में मंगलवार देर रात भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (National Center for Seismology) के मुताबिक, 6.3 की तीव्रता वाले इस भूकंप का केंद्र नेपाल (Nepal) में था। राजधानी के कई इलाकों में रात लगभग 1.57 बजे लोग इन भूकंप के झटकों से अचानक जगे। भूकंप का केंद्र नेपाल के दोती जिले में स्थित दीपायल था। कई लोगों को अपनी चारपाई अथवा बेड हिलते महसूस हुए तो वे उठ बैठे। यह भूकंप 10 सेकेंड लंबा था और जोरदार झटके अनुभव किए गए।

नेपाल में 6 लोगों की मौत

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, इसका केंद्र उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से 90 किमी दक्षिण पूर्व नेपाल की सीमा के पास था। दिल्ली के अलावा उत्तराखंड, हिमाचल, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर इस भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भारत में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, भूकंप के कारण एक घर गिरने से नेपाल के डोटी में छह लोगों की जान चली गई। नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप केंद्र (NSC) के अनुसार, नेपाल के सुदूर-पश्चिम क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में तीन भूकंप के झटके दर्ज किए गए है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें