Earthquke Today Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर से लेकर जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ तक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली-NCR में मंगलवार दोपहर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में कंपन महसूस की गई। भूकंप के झटकों का अहसास करीब 20 सेकंड तक रहा। इससे पहले मई के महीने में भी भूकंप के झटके लगे थे, तब भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान था। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ से 30 किमी दक्षिण पूर्व में रिक्टर पैमाने पर 5.4 तीव्रता का भूकंप आया।
