Get App

जैसे-जैसे अर्थव्यवस्था होगी बेहतर, मिड और स्मॉलकैप शेयर लार्जकैप की तुलना में कराएंगे ज्यादा कमाई: वरुण लोहचाब

वरुण लोहचाब का कहना है कि ICICIC बैंक और एसबीआई उनको पसंद है। इसके अलावा NBFC सेक्टर की चोला फाइनेंस भी उनको पसंद हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 08, 2022 पर 5:47 PM
जैसे-जैसे अर्थव्यवस्था होगी बेहतर, मिड और स्मॉलकैप शेयर लार्जकैप की तुलना में कराएंगे ज्यादा कमाई: वरुण लोहचाब
HDFC सिक्योरिटीज भारत की इकोनॉमी को लेकर पॉजिटिव है। अगले 12 से 18 महीने में इकोनॉमी में मजबूती देखने को मिलेगी

हाल के महीने में बाजार में आई रैली काफी व्यापक रही है। तमाम ऐसे सेक्टर रहे हैं जिन्होंने लार्ज कैप की तुलना में बहुत ही बेहतर प्रदर्शन किया है। लेकिन इससे तमाम मार्केट एनालिस्ट को बहुत हैरानी नहीं हुई है। HDFC सिक्योरिटीज के वरुण लोहचाब एक ऐसे ही एनालिस्ट है। इनका मानना है कि भारतीय इकोनॉमी में रिकवरी के साथ ही ब्रॉडर मार्केट की रैली और बढ़ती नजर आएगी।

CNBC TV 18 के साथ 8 सितंबर को हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि मिड और स्माल कैप कंपनियां देश की इकोनॉमी के साथ ज्यादा व्यापक रूप से जुड़ी हुई हैं। ऐसे में इकोनमी में प्रगति के साथ ही छोटी –मझोली कंपनियों को भी ज्यादा फायदा होता नजर आएगा। उन्होंने आगे कहा कि वैल्यूएशन के नजरिए से भी तमाम मिड और स्माल कैप शेयर लार्ज कैप शेयरों से बेहतर नजर आ रहे हैं। HDFC सिक्योरिटीज भारत की इकोनॉमी को लेकर पॉजिटिव है। अगले 12 से 18 महीने में इकोनॉमी में मजबूती देखने को मिलेगी।

गौरतलब है कि वरुण लोहचाब ने भारतीय इकोनॉमी और बाजार को लेकर ये उम्मीद भरी बातें उस समय कही हैं जब दुनिया भर की तमाम बड़ी इकोनॉमी और बाजार यूक्रेन और रूस के युद्ध के चलते दवाब से गुजर रहे हैं। दुनिया के तमाम देशों के बाजारों ने आगे वाली मंदी को पहले से सूंघ ली है। ऐसे में उनमें भारी गिरावट देखने को मिली है। जबकि इसी बची भारतीय बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली है।

लोहचाब ने इस बातचीत में आगे कहा कि वो बड़े बैंकों को लेकर बुलिश नजरिया रखते हैं। गौरतलब है कि मार्गन स्टेनली ने भी इस हफ्ते आई अपनी रिपोर्ट में पूरे बैंकिंग सेक्टर पर ही बुलिश नजरिया दिया है। वरुण लोहचाब का कहना है कि ICICIC बैंक और एसबीआई उनको पसंद है। इसके अलावा NBFC सेक्टर की चोला फाइनेंस भी उनको पसंद हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें