Get App

भारत के 95% सामानों को करमुक्त बाजार उपलब्ध करायेगा ऑस्ट्रेलिया, दोनों देशों में हुआ आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता

इस समझौते से टेक्सटाइल और परिधान, कृषि और मछली उत्पाद, चमड़ा, जूते, फर्नीचर, खेल के सामान, आभूषण, मशीनरी, बिजली के सामान और रेलवे वैगन आदि सेक्टर्स को फायदा होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 02, 2022 पर 12:33 PM
भारत के 95% सामानों को करमुक्त बाजार उपलब्ध करायेगा ऑस्ट्रेलिया, दोनों देशों में हुआ आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता
इस करार से अगले पांच वर्षों में दोनों देशों का द्विपक्षीय व्यापार 27 अरब डॉलर से बढ़ाकर 45-50 अरब डॉलर हो जायेगा

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को एक आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता किया है। इस समझौते के तहत कपड़ा, चमड़ा, आभूषण और खेल उत्पादों जैसे 95 प्रतिशत से अधिक भारतीय सामानों के लिए कैनबरा बिना शुल्क के अपने बाजार उपलब्ध करायेगा। भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते पर वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Commerce and Industry Minister Piyush Goyal) और ऑस्ट्रेलियाई व्यापार, पर्यटन और निवेश मंत्री डैन तेहान (Australian Minister for Trade, Tourism and Investment Dan Tehan) ने हस्ताक्षर किए।

टेक्नोलॉजी की सहायता से संपन्न हुए वर्चुअल समारोह में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi ) और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन (Australian Prime Minister Scott Morrison)भी वर्चुअली उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रधान मंत्री मोदी ने कहा कि यह वास्तव में भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। मॉरिसन ने कहा कि यह समझौता भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया के करीबी संबंधों को और गहरा करेगा। वहीं वाणिज्य मंत्री गोयल ने कहा कि समझौते से अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को 27 अरब डॉलर से बढ़ाकर 45-50 अरब डॉलर किया जायेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें