गौतम अडानी भी एलॉन मस्क और जेफ बेजोस वाले 100 अरब डॉलर के खास क्लब में शामिल, 2021 में कमाए 24 अरब डॉलर

अदानी की प्रगति काफी शानदार रही है। इस कॉलेज ड्रापआउट ने सबसे पहले अपनी किस्मत कोल इंडस्ट्री में अपनाई.

अपडेटेड Apr 02, 2022 पर 1:28 PM
Story continues below Advertisement
गौतम अडानी का फोकस उन क्षेत्रों पर है जो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेशनल बिल्डिंग ड्रीम का हिस्सा हैं और जो देश के लंबी अवधि के आर्थिक लक्ष्यों को हासिल करने में सहायक हो सकते हैं.

सेंटीबिलियनायर क्लब (centibillionaire club) में गौतम अडानी की एंट्री हुई है। बता दें कि सेंटीबिलियनायर ऐसे लोगों को कहा जाता है जिनकी संपत्ति 100 अरब डॉलर के पार हो जाती है। भारतीय उद्यमी इस क्लब में शामिल होने वाले नए सदस्य है। जिनके कारोबारी साम्राज्य में पोर्ट, माइन और ग्रीन एनर्जी जैसे सेक्टर शामिल हैं।

ब्लूमबर्ग बिलियनायर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक गौतम अडानी की संपत्ति 100 अरब डॉलर की सीमा को पार कर चुकी है। उनकी संपत्ति में इस साल 24 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। गौतम अडानी इस साल के दुनिया के सबसे बड़े गेनरों में से एक रहे हैं । इस साल की 24 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ गौतम अडानी अन्य 9 सदस्यों वाले इस एलीट ग्रुप में शामिल हो गए हैं।

बता दें कि भारत के मुकेश अंबानी की संपत्ति भी अक्टूबर 2021 में 100 अरब डॉलर के इस बेचमार्क को पार कर गई थी लेकिन ताजे आंकड़ों के मुताबिक मुकेश अंबानी की संपत्ति में हल्की गिरावट हुई है और यह 99 अरब डॉलर के नीचे फिसल गई है।


डॉ रेड्डीज नोवार्टिस की कार्डियो दवा सिडमस को 463 करोड़ रुपये में खरीदेगी, जानिए पूरी डिटेल

अडानी की प्रगति काफी शानदार रही है। इस कॉलेज ड्रापआउट ने सबसे पहले अपनी किस्मत कोल इंडस्ट्री में अपनाई। उनकी संपत्ति में आई इस बढ़ोतरी में अधिकांश योगदान पिछले 2 सालों का रहा है। ग्रीन एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर के कारोबार में कदम रखना उनके लिए वरदान साबित हुआ है। उनके इन कारोबार में दुनिया की तमाम बड़ी कंपनियों ने निवेश किया है जिसमें फ्रांस की टोटल SE और Warburg Pincus शामिल हैं।

इसके अलावा गौतम अडानी सऊदी अरब में पार्टनरशिप के मौके की तलाश कर रहे हैं। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों के मुताबिक गौतम अडानी दुनिया की सबसे बड़ी ऑयल एक्सपोर्टर में हिस्सेदारी की खरीद की कोशिश में है। गौतम अडानी का फोकस उन क्षेत्रों पर है जो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेशनल बिल्डिंग ड्रीम का हिस्सा हैं और जो देश के लंबी अवधि के आर्थिक लक्ष्यों को हासिल करने में सहायक हो सकते हैं। इसमें ग्रीन एनर्जी भी शामिल है। बताते चलें कि अडानी ग्रुप की कुछ कंपनियों ने 2020 के बाद 1,000 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दिखाई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।