डॉ रेड्डीज नोवार्टिस की कार्डियो दवा सिडमस को 463 करोड़ रुपये में खरीदेगी, जानिए पूरी डिटेल

सिडमस के अधिग्रहण से कंपनी का कार्डियोवास्कुलर सेगमेंट और मजबूत होगा। बता दें कि इस सेगमेंट में पहले से ही Stamlo,Stamlo Beta, Reclide-XR और Reclimet-XR जैसे ब्रांड शामिल हैं.

अपडेटेड Apr 02, 2022 पर 9:12 AM
Story continues below Advertisement
पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को एनएसई पर डॉ रेड्डीज के शेयर 16 रुपये यानी 0.37 फीसदी गिरकर 4279.45 रुपये पर बंद हुए थे.

भारतीय जनेरिक ड्रग मेकर Dr Reddy’s Laboratories ने ग्लोबल फार्मास्यूटिकल दिग्गज Novartis AG से उसके कार्डियोवास्कुलर ब्रांड सिडमस (Cidmus)के अधिग्रहण के लिए एक करार किया है। यह सौदा 463 करोड़ रुपये का है।

बता दें कि अभी एक हफ्ते पहले डॉ रेड्डीज ने स्विट्ज़रलैंड स्थित इस ग्लोबल हेल्थ केयर कंपनी के साथ उसकी जानमानी दवाओं के सेल्स और डिस्ट्रीब्यूशन के लिए एक करार किया था। इन दवाओं में वोवरन रेंज, कैल्शियम रेंज और मेथर्जिन जैसे दवाएं शामिल हैं।

Novartis AG के साथ हुए नए एग्रीमेंट के तहत डॉ रेड्डीज को भारत में सिडमस (Cidmus) ट्रेडमार्क का अधिकार ट्रांसफर किया जाएगा। गौरतलब है कि फरवरी 2022 में समाप्त 12 महीनों के दौरान भारत में सिडमस (Cidmus) का बाजार 136.4 करोड़ रुपये रहा।


1 अप्रैल को जारी एक स्टेटमेंट में डॉ रेड्डीज ने कहा कि सिडमस ब्रांड के तहत बनने वाली दवा दिल के मरीजों के इलाज मे इस्तेमाल होती है। यह वाल्सार्टन (Valsartan) और सैक्यूबिट्रिल (Sacubitril) का कम्पोजिशन है।

डॉ रेड्डीज ने यह भी कहा है कि देश भर में फैले उसके मार्केटिंग नेटवर्क के चलते इस दवा की पहुंच मेट्रो के अलावा भारत के टियर 1 और टियर 2 शहरों तक हो सकेगी जिससे दिल के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

Multibagger penny stock: टाटा ग्रुप के इस शेयर ने 2 साल में दिया 8650% का रिटर्न, क्या आपने भी कर रखा है निवेश

डॉ रेड्डीज ने आगे कहा है कि Novartis AG से सिडमस के अधिग्रहण से कंपनी अपने उस लक्ष्य के काफी करीब पहुंच जाएगी जिसके तहत यह तय किया गया है कि कंपनी को भारत के फॉर्मास्यूटिकल मार्केट की टॉप 10 कार्डियक प्लेयर बनाया जाएगा। इस अधिग्रहण से क्रोनिक दवाओं के क्षेत्र में कंपनी की पैठ और मजबूत होगी।

सिडमस के अधिग्रहण से कंपनी का कार्डियोवास्कुलर सेगमेंट और मजबूत होगा। बता दें कि इस सेगमेंट में पहले से ही Stamlo,Stamlo Beta, Reclide-XR और Reclimet-XR जैसे ब्रांड शामिल हैं। ये भी बताते चलें कि पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को एनएसई पर डॉ रेड्डीज के शेयर 16 रुपये यानी 0.37 फीसदी गिरकर 4279.45 रुपये पर बंद हुए थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।