Get App

इस वित्त वर्ष में 400 अरब डॉलर से अधिक के एक्सपोर्ट लक्ष्य को हासिल करने में जुटी कॉमर्स मिनिस्ट्री

वित्त वर्ष 2022 में अभी तक भारत 300 अरब डॉलर से अधिक का एक्सपोर्ट कर चुका है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 03, 2022 पर 7:13 PM
इस वित्त वर्ष में 400 अरब डॉलर से अधिक के एक्सपोर्ट लक्ष्य को हासिल करने में जुटी कॉमर्स मिनिस्ट्री
कोरोना महामारी के चलते गिरावट आने के बाद, पिछले 12 महीनों से भारत के निर्यात में लगातर बढ़ोतरी जारी है

वित्त वर्ष 2022 में अभी तक भारत 300 अरब डॉलर से अधिक का एक्सपोर्ट कर चुका है। कॉमर्स मिनिस्ट्री ने अब वित्त वर्ष 2022 के अंत तक 400 अरब डॉलर के महत्वकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने के कई योजनाओं और कदमों पर जोर देना शुरू किया है। इन कदमों का खासतौर से एक्सपोर्ट आय को अधिकतम करने और कई अहम विदेशी मार्केट में दबदबा बढ़ाने को ध्यान में रखकर चुना गया है।

इस मामले से वाकिफ सूत्रों ने बताया कि वित्त वर्ष 2022 की आखिरी तिमाही में एक जिला एक निर्यात योजना, अफ्रीकी देशों में प्रोजेक्ट एक्सपोर्ट को बढ़ाना और ट्रेड इंफ्रास्ट्रक्चर प्लान जैसे कदमों को कॉमर्स डिपार्टमेंट की तरफ प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इन कदमों पर योजनाओं पर तेजी लाने के आदेश मंत्रालय की तरफ से भेजे जा चुके हैं।

कोरोना महामारी के चलते गिरावट आने के बाद, पिछले 12 महीनों से भारत के निर्यात में लगातर बढ़ोतरी जारी है। वित्त वर्ष 2021-22 की अप्रैल से नवंबर अवधि के दौरान मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट ने 263.5 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 51.3 प्रतिशत अधिक है। यह 2019 की इसी अवधि के मुकाबले भी 24.8 प्रतिशत अधिक है, जब कोरोना महामारी अभी नहीं आई थी। कॉमर्स डिपार्टमेंट का लक्ष्य एक्सपोर्ट में आई इसी तेजी को बरकरार रखना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें