आठ अहम कोर सेक्टर की ग्रोथ जुलाई में घटकर 8% रही, जून 2023 में 8.3% थी ग्रोथ

भारत के 8 अहम कोर सेक्टर की ग्रोथ जुलाई में घटकर 8 फीसदी रही। इससे पहले जून में कोर सेक्टर की ग्रोथ 8.3 फीसदी दर्ज की गई थी

अपडेटेड Aug 31, 2023 पर 5:45 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भारत के 8 अहम कोर सेक्टर की ग्रोथ जुलाई में घट गई

Core Sector Growth: भारत के 8 अहम कोर सेक्टर की ग्रोथ जुलाई में घटकर 8 फीसदी रही। इससे पहले जून में कोर सेक्टर की ग्रोथ 8.3 फीसदी दर्ज की गई थी। पिछले साल जुलाई में कोर सेक्टर की ग्रोथ सिर्फ 4.8 फीसदी थी। अगर अप्रैल से जुलाई तक के नंबर देखें तो कोर सेक्टर की ग्रोथ 6.4 फीसदी रही। जो पिछले साल की इस अवधि में 11.5 फीसदी थी।

31 अगस्त को जारी  कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक, स्टील, सीमेंट और इलेक्ट्रिसिटी का प्रोडक्शन जुलाई में कमजोर रहा।

किस सेक्टर का कैसा रहा प्रदर्शन?


जुलाई 2023 में कोल प्रोडक्शन साल-दर-साल आधार पर 14.9 फीसदी बढ़ा है। जून में इसकी ग्रोथ सिर्फ 9.8 फीसदी थी।

नेचुरल गैस प्रोडक्शन की ग्रोथ जुलाई में डबल से भी ज्यादा बढ़कर 8.9 फीसदी रही। जून में इसकी ग्रोथ सिर्फ 3.5 फीसदी थी।

स्टील का प्रोडक्शन जुलाई में 13.5 फीसदी रही लेकिन जून के मुकाबले यह कम रहा। जून में स्टील प्रोडक्शन की ग्रोथ 20.8 फीसदी थी।

ये तीनों सेक्टर मिलकर 8 कोर सेक्टर में 35 फीसदी वेटेज रखते हैं। इन तीनों सेक्टर के अलावा बाकी के 5 सेक्टर में गिरावट रही है।

11 अगस्त को जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में IIP की ग्रोथ सिर्फ 3.7 फीसदी रही जो पिछले तीन महीनों में सबसे कम थी। जुलाई के लिए IIP का डेटा 12 सितंबर को जारी होने वाले हैं।

भारत GDP ग्रोथ कितनी रही?

भारत की GDP ग्रोथ अप्रैल-जून 2023 तिमाही में 7.8% रही। यह अर्थशास्त्रियों के अनुमान से बेहतर रहा। इकोनॉमिस्ट्स 7.7 फीसदी GDP ग्रोथ का अनुमान लगा रहे थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।