रिटेल महंगाई ने दिया पिछले 8 साल का सबसे बड़ा झटका, अप्रैल में बढ़कर 7.79% पर पहुंची

अप्रैल महीने में खाने-पीने की चीजों की रिटेल महंगाई मार्च के 7.68 फीसदी से बढ़कर 8.38 फीसदी पर आ गई है

अपडेटेड May 12, 2022 पर 7:26 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अप्रैल महीने में कोर CPI 7 फीसदी पर रही है। जो कि मार्च महीने में 6.64 फीसदी पर थी। वहीं इसके 6.5 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था

RBI का सबसे बड़ा डर सच साबित होता नजर आ रहा है। आज अप्रैल महीने में रिटेल महंगाई के आंकड़े आए हैं। जिसके मुताबिक यह 7.79 फीसदी पर पहुंच गई है। बता दें कि मार्च महीने में यह आंकड़ा 6.9 फीसदी पर था। इस तरह मार्च और अप्रैल के बीच रिटेल महंगाई में 84 बेसिस प्वाइंट यानी 0.84 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। गौरतलब है कि अप्रैल के रिटेल महंगाई दर के 7.45 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था। आज आए आंकड़ों के मुताबिक, रिटेल महंगाई अप्रैल महीने में 8 साल के ऊपरी स्तरों पर चली गई है।

आज आए आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल महीने में कोर CPI 7 फीसदी पर रही है। जो कि मार्च महीने में 6.64 फीसदी पर थी। वहीं इसके 6.5 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था।

अप्रैल महीने में खाने-पीने की चीजों की रिटेल महंगाई मार्च के 7.8 फीसदी से बढ़कर 8.38 फीसदी पर आ गई है। वहीं इसी अवधि में ग्रामीण क्षेत्रों की रिटेल महंगाई मार्च के 7.66 फीसदी से बढ़कर 8.38 फीसदी पर आ गई है।


Tata Motors Q4 Result:कंसोलिडेटेड घाटा 7,605 करोड़ रुपये से घटकर 1032.8 करोड़ रुपये पर आया, बिक्री 11.5% घटी

महीने दर महीने आधार पर अप्रैल में शहरी क्षेत्रों की रिटेल महंगाई दर 6.12 फीसदी से बढ़कर 7.09 फीसदी पर आ गई है। वहीं सब्जियों की रिटेल महंगाई 11.64 फीसदी से बढ़कर 15.41 फीसदी पर आ गई है। अप्रैल महीने में फ्यूल और ईंधन की रिटेल महंगाई मार्च के 7.52 फीसदी से बढ़कर 10.80 फीसदी पर आ गई है। जबकि दालों की रिटेल महंगाई 2.75 फीसदी से घटकर 1.86 फीसदी पर आ गई है। इस अवधि में कपड़ा, जूता, चप्पल की रिटेल महंगाई मार्च के 9.40 फीसदी से बढ़कर 9.85 फीसदी पर आ गई है। वहीं इसी अवधि में हाउसिंग की रिटेल महंगाई 3.38 फीसदी से बढ़कर 3.47 फीसदी पर पहुंच गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।