फिनटेक कंपनियों के सम्मेलन का आज PM मोदी ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा डिजिटल इंडिया ने फिनटेक के बड़े मौके खोले हैं। इनफिनिटी फोरम में PM मोदी बोले कि तकनीक और इनोवेशन भारत की ताकत बन रही हैं। इस फोरम में 70 से ज्यादा देश हिस्सा ले रहे हैं। इस सम्मेलन में RIL के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी शामिल रहे। उन्होंने अन्य विषयों के साथ डिजिटिल टेक्नॉलॉजी पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डिजिटल टेक्नोलॉजी ग्रोथ का इंजन बनेगी और इससे असमानता दूर होगी।
