पिछले एक महीने में खाद्य तेल (Edible Oil) की कीमतों में 8 से 10 रुपये प्रति लीटर की गिरावट आई है। इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती इसके पीछे मुख्य कारण रही। आने वाले महीनों में देश में तिलहन के अधिक उत्पादन और ग्लोबल बाजारों में मंदी के रुख के कारण खाद्य तेलों के दाम 3 से 4 रुपये प्रति लीटर तक और घट सकते हैं। यह जानकारी इंडस्ट्री बॉडी, साल्वेंट एक्स्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन (SEA) ने दी है।
