वित्त वर्ष के पहले 9 महीनों में भारत का एक्सपोर्ट पहली बार 300 अरब डॉलर के पार, दिसंबर में बना नया रिकॉर्ड

दिसंबर 2021 में देश का एक्सपोर्ट 37 प्रतिशत बढ़कर 37.29 अरब डॉलर पर पहुंच गया

अपडेटेड Jan 03, 2022 पर 7:47 PM
तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में एक्सपोर्ट से 103 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा आय अर्जित हुई

वित्त वर्ष 2021-22 के पहले 9 महीनों (अप्रैल-दिसंबर) में देश का एक्सपोर्ट 300 अरब डॉलर के पार पहुंच गया। यह पहली बार हुआ है। इसके अलावा दिसंबर 2021 में देश का एक्सपोर्ट 37 प्रतिशत बढ़कर 37.29 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो किसी भी एक महीने में अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है।

इस मौके पर कॉमर्स और इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल ने कहा, "हम अब 400 अरब डॉलर के सालाना एक्सपोर्ट के अपने लक्ष्य को हासिल करने की राह पर हैं।"

कॉमर्स मिनिस्ट्री की तरफ से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022 की अप्रैल से दिसंबर अवधि के दौरान 300 अरब डॉलर का एक्सपोर्ट हुआ, जो वित्त वर्ष 2021 की इसी अवधि के मुकाबले 48.8 पर्सेंट और वित्त वर्ष 2020 के मुकाबले 25.8 पर्सेंट अधिक है।


ओमीक्रोन पर टिकी बाजार की नजर, जनवरी में यह 12 शेयर करा सकते है जोरदार कमाई

आधिकारिक आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में एक्सपोर्ट से 103 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा आय अर्जित हुई, जो किसी भी तीसरी तिमाही में सबसे अधिक है।

पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री चाहते थे कि भारत सिर्फ इंक्रीमेंटल ग्रोथ ही नहीं, बल्कि क्वांटम ग्रोथ का भी अनुभव करें। क्वांटम ग्रोथ का मतलब भारी उछाल होता है। पीयूष गोयल ने कहा कि भारत ने लगभग इसी तर्ज पर सेक्टर में ग्रोथ देखी है। मौजूदा वित्त वर्ष के हर महीने में देश का एक्सपोर्ट बढ़ा है।

अगर आंकड़ों को सेक्टर के आधार पर देखें तो, इंजीनियरिंग गुड्स के एक्सपोर्ट में 37 फीसदी, जेम्स एंड ज्वैलरी के एक्सपोर्ट में 16 फीसदी, रेडीमेड कपड़ों में 22 फीसदी और इलेक्ट्रॉनिक्स में 33 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।