SBI के एक्सपर्ट्स को जून तिमाही में जीडीपी ग्रोथ घटकर 7.1 पर्सेंट रहने का अनुमान

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI)के अर्थशास्त्रियों ने जून 2024 तिमाही में देश की जीडीपी ग्रोथ घटकर 7.1 पर्सेंट रहने का अनुमान जताया है। इस तरह SBI भी उन समूहों में शामिल हो गया है जिन्होंने जीडीपी ग्रोथ रेट में कमी आने की आशंका जताई है। इससे पहले ग्लोबल इनवेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत के ग्रोथ रेट के अनुमान में कटौती की थी

अपडेटेड Aug 26, 2024 पर 11:07 PM
Story continues below Advertisement
स्टेट बैंक के अर्थशास्त्रियों ने एक रिपोर्ट में कहा है कि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में ग्रॉस वैल्यू ऐडेड (GVA) की ग्रोथ पिछले साल की तुलना में 7 पर्सेंट से नीचे गिरकर 6.7-6.8 पर्सेंट रह जाएगी।

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के अर्थशास्त्रियों ने जून 2024 तिमाही में देश की जीडीपी ग्रोथ घटकर 7.1 पर्सेंट रहने का अनुमान जताया है। इस तरह SBI भी उन समूहों में शामिल हो गया है जिन्होंने जीडीपी ग्रोथ रेट में कमी आने की आशंका जताई है। इससे पहले ग्लोबल इनवेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत के ग्रोथ रेट के अनुमान में कटौती की थी।

स्टेट बैंक के अर्थशास्त्रियों ने एक रिपोर्ट में कहा है कि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में ग्रॉस वैल्यू ऐडेड (GVA) की ग्रोथ पिछले साल की तुलना में 7 पर्सेंट से नीचे गिरकर 6.7-6.8 पर्सेंट रह जाएगी। रिपोर्ट में कहा गया है, 'हमारे 'नाउकास्टिंग मॉडल' के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के लिए जीडीपी ग्रोथ 7.0-7.1 पर्सेंट रह सकती है और GVA की ग्रोथ 6.7-6.8 पर्सेंट रहेगी। पिछले साल जून तिमाही और उससे पहले मार्च तिमाही में वास्तविक जीडीपी ग्रोथ 7.8 पर्सेंट थी। लेकिन इस बार कई विश्लेषक जून तिमाही में आर्थिक गतिविधियों में नरमी की ओर इशारा कर रहे हैं। इसकी वजह मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र में सुस्ती और आम चुनावों के कारण केंद्र सरकार द्वारा खर्च में कमी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अगर बैंकिंग, वित्त और बीमा कंपनियों को छोड़ दिया जाए, तो चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनियों ने रेवेन्यू में सिर्फ 5 पर्सेंट की बढ़ोतरी दर्ज की है वहीं उनका ऑपरेशनल प्रॉफिट एक पर्सेंट घटा है। हालांकि, स्टेट बैंक के अर्थशास्त्रियों ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपने 7.5 पर्सेंट ग्रोथ रेट को बरकरार रखा है। यह भारतीय रिजर्व बैंक के 7.2 पर्सेंट की बढ़ोतरी के अनुमान से ज्यादा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।