GST कलेक्शन ने तोड़े पिछले सभी रिकॉर्ड, अप्रैल में सरकार को मिले 1.68 लाख करोड़ रुपये

अप्रैल, 2022 में कुल जीएसटी कलेक्शन ने पहली बार 1.5 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है और लगातार 10वें महीने में जीएसटी एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा है

अपडेटेड May 01, 2022 पर 2:28 PM
Story continues below Advertisement
वित्त वर्ष 22 में कुल जीएसटी कलेक्शन 14.83 लाख करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 21 के 11.37 लाख करोड़ रुपये से 30 फीसदी ज्यादा है

GST collection : अप्रैल में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स के कलेक्शन ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। वित्त मंत्रालय की तरफ से रविवार, 1 मई को जारी बयान के मुताबिक, इस महीने में सरकार को जीएसटी के रूप में 1.68 लाख करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं।

अप्रैल, 2022 में कुल जीएसटी कलेक्शन ने पहली बार 1.5 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है और लगातार 10 महीने में जीएसटी एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा है।

ऐसे बढ़ा जीएसटी कलेक्शन


अप्रैल, 2022 में कुल जीएसटी रेवेन्यू 1,67,540 करोड़ रुपये रहा, जिसमें 33,159 करोड़ रुपये सीजीएसटी (CGST), 41,793 करोड़ रुपये SGST, 81,939 करोड़ रुपये IGST (36,7055 करोड़ रुपये गुड्स के इंपोर्ट से आए) और 10,649 करोड़ रुपये का सेस (जिसमें गुड्स के इंपोर्ट से मिले 857 करोड़ रुपये शामिल) के मद में मिले हैं।

वित्त वर्ष में कुल 14.83 लाख करोड़ रहा कलेक्शन

सीएनबीसी टीवी18 ने पिछले महीने वित्त मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से बताया था कि अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन 1.45-1.50 लाख करोड़ के नए आल टाइम हाई पर पहुंचने का अनुमान है।

वित्त वर्ष 22 में कुल जीएसटी कलेक्शन 14.83 लाख करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 21 के 11.37 लाख करोड़ रुपये से 30 फीसदी ज्यादा है।

LIC IPO को लेकर दिख रहा जोश, शेयर खरीदना चाहते हैं 6.48 करोड़ पॉलिसीहोल्डर्स

वित्त मंत्रालय ने क्या कहा

वित्त मंत्रालय ने जीएसटी कलेक्शन में बढ़ोतरी का श्रेय मौजूदा आर्थिक सुधार के साथ चोरी रोकने की गतिविधियों और जीएसटी काउंसिल के दरों को व्यवस्थित करने से जुड़े उपायों का दिया है।

भले ही जीएसटी कलेक्शन नई ऊंचाई पर पहुंच गया है, लेकिन कर की दरों को व्यवस्थित करने के प्रयास जारी हैं। वित्त मंत्रालय ने 25 अप्रैल को कहा था कि दरों पर विचार करने के लिए बीते साल सितंबर में गठित मंत्रियों के समूह को अभी अपनी रिपोर्ट जमा करनी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।