Hinduja Group के चेयरमैन अशोक हिंदुजा ने कहा, ग्लोबल इकोनॉमी में इंडिया सबसे अच्छी स्थिति में है

हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन ने कहा कि इंटरेस्ट रेट में इजाफा और अमेरिका में मंदी का असर इंडिया पर पड़ेगा। लेकिन, यह असर सीमित होगा

अपडेटेड Sep 20, 2022 पर 1:39 PM
Ashok Hinduja ने कहा कि राजनीतिक रूप से इंडिया मजबूत स्थिति में है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक रिश्तों को अच्छी तरह संभाला है।

Hinduja Group के चेयरमैन अशोक हिंदुजा (Ashok Hinduja) ने कहा है कि ग्लोबल इकोनॉमी में इंडिया एक शानदार मार्केट है और सबसे अट्रैक्टिव है। उनका मानना है कि दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी में मंदी आ सकती है। लेकिन, वह इंडिया को लेकर बहुत उत्साहित दिखें। उन्होंने कहा कि इंडिया बहुत बड़ा और तेजी से बढ़ता बाजार है।

हिंदुजा ने कहा, "हमें अमेरिका, इंग्लैंड, यूरोप में मंदी आती दिख रही है, चीन में प्रॉब्लम्स हैं, चीन-ताइवान के बीच टकराव की वजह से दक्षिणपूर्व एशिया में प्रॉब्लम है। इस तरह पूरी तस्वीर को देखने पर हमें उभरते मार्केट के रूप में इंडिया दिखाई देता है।"

यह भी पढ़ें : Gautam Adani ने कहा, सीमेंट बिजनेस में एंट्री इंडिया की ग्रोथ स्टोरी में हमारे भरोसे को बताती है


उन्होंने यह भी कहा कि राजनीतिक रूप से इंडिया मजबूत स्थिति में है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक रिश्तों को अच्छी तरह संभाला है। उन्होंने कहा, "इसका श्रेय हमारे प्रधानमंत्री को जाता है। मौजूदा स्थिति में उन्होंने अमेरिका, यूरोप, रूस और चीन के साथ रिश्तों को संभाला है। हालांकि, चीन के साथ हमारी समस्याएं रही हैं, लेकिन उन्होंने इसे अच्छी तरह हैंडल किया है।"2020 में इंडिया और चीन के बीच तब तनाव बढ़ गया था जब सीमा पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच झड़प हुई थी। तब से दोनों के रिश्ते तनावपूर्ण बने हुए हैं।

हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन ने कहा कि इंटरेस्ट रेट में इजाफा और अमेरिका में मंदी का असर इंडिया पर पड़ेगा। लेकिन, यह असर सीमित होगा। उन्होंने कहा कि इस साल अमेरिकी और यूरोपीय शेयर बाजारों में गिरावट है, जबकि इंडिया में बाजार में रिकवरी आई है।

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व बुधवार को इंटरेस्ट रेट्स के बारे में अपने फैसले का ऐलान करेगा। इनवेस्टर्स का मानना है कि केंद्रीय बैंक इंटरेस्ट रेट में 0.75 फीसदी इजाफा कर सकता है। इनफ्लेशन को काबू में करने के लिए उसने आक्रामक मॉनेटरी पॉलिसी अपनाई है।

उन्होंने कहा, "इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ने वाला है, इकोनॉमिक ग्रोथ तेज रहेगी। इसलिए ग्लोबल पिक्चर को देखने पर इंडिया हमें सबसे बेहतर स्थिति में दिख रहा है। "

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।