Gautam Adani ने कहा, सीमेंट बिजनेस में एंट्री इंडिया की ग्रोथ स्टोरी में हमारे भरोसे को बताती है

Gautam Adani ने कहा कि इंडिया दुनिया में सीमेंट का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। लेकिन, यहां प्रति व्यक्ति खपत सिर्फ 250 किलोग्राम है, जबकि चीन में यह 1,600 किलोग्राम है। इस तरह कम से कम सात गुना ग्रोथ की गुंजाइश है

अपडेटेड Sep 20, 2022 पर 2:11 PM
Story continues below Advertisement
अडानी ग्रुप इंडिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला कॉर्पोरेट ग्रुप है। इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 260 अरब डॉलर है।

Adani Group के चेयरमैन Gautam Adani ने कहा है कि सीमेंट बिजनेस में एंट्री इंडिया की ग्रोथ स्टोरी में उनके मजबूत भरोसे के बारे में बताती है। अडानी ग्रुप ने Ambuja Cements और ACC के अधिग्रहण के साथ सीमेंट बिजनेस में एंट्री की है। उसने Holcim AG से ये दोनों कंपनियां खरीदी है।

अडानी ग्रुप ने होलसिम से हिस्सेदारी खरीदने के बाद दोनों कंपनियों के शेयरहोल्डर्स के लिए ओपन ऑफर पेश किए थे। इस डील की वैल्यू 6.5 अरब डॉलर है। यह अधिग्रहण रिकॉर्ड चार महीने में पूरा हो गया है। इसे इंडिया के इंफ्रास्ट्रक्चर और मैटेरियल स्पेस की सबसे बड़ी डील माना जा रहा है। अंबुजा और एसीसी के अधिग्रहण के बाद अडानी ग्रुप सीमेंट उत्पादन के मामले में दूसरे नंबर पर आ गया है। UltraTech इंडिया की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी है।

यह भी पढ़ें : 1 अक्टूबर को लॉन्च हो सकती हैं 5G सेवाएं, PM मोदी कर सकते हैं 5G सर्विसेज की शुरुआत


अडानी ने कहा, "इस बिजनेस में एट्री का आधार इंडियन स्टोरी में हमारा भरोसा है। हमारा मानना है कि 2050 तक इंडियन इकोनॉमी 25-30 ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी।" उन्होंने कहा कि अपनी टाइमिंग की वजह से भी यह डील काफी अहम है। यह ऐसे वक्त हुई है, जब इकोनॉमी जबर्दस्त रिकवरी के रास्ते पर है।

अडानी ने कहा, "इंडिया दुनिया में सीमेंट का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। यहां प्रति व्यक्ति खपत सिर्फ 250 किलोग्राम है, जबकि चीन में यह 1,600 किलोग्राम है। इस तरह कम से कम सात गुना ग्रोथ की गुंजाइश है।" उन्होंने लंबी अवधि में सीमेंट बिजनेस की ग्रोथ दोगुनी हो जाने की उम्मीद जताई। अभी यह जीडीपी का 1.2 से 1.5 गुना है। इसकी वजह यह है कि कई सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोग्राम पर तेजी से काम चल रहा है। इंडियन इकोनॉमी को इन चार वजहों से फायदा होने जा रहा है-आबादी में युवाओं की ज्यादा हिस्सेदारी, मध्यम वर्ग की बढ़ती संख्या, निरंतर ग्रोथ और डिजिटाइजेशन।

अडानी ग्रुप के प्रमुख ने कहा, "इंडिया की ग्रोथ स्टोरी में भरोसा और राष्ट्र-निर्माण इस गु्प की फिलॉस्फी का आधार है। यह इस विश्वास पर आधारित है कि नए उभरती विश्व व्यवस्था में आत्मनिर्भरता से ही ताकत आएगी।"

अडानी ग्रुप इंडिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला कॉर्पोरेट ग्रुप है। इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 260 अरब डॉलर है। इस समूह में शामिल सोलर कंपनी दुनिया में सबसे बड़ी है। इस समूह की कंपनी इंडिया की सबसे बड़ी एयरपोर्ट ऑपरेटर है। यह समूह पावर जेनरेशन, ट्रांसमिशन, डिस्ट्रिब्यूश, एलएनजी, सिटी गैस, पाइप्ड गैस डिस्ट्रिब्यूशन के क्षेत्र में भी उपलब्ध है। अडानी विल्मर देश की सबसे वैल्यूएबल एफएमसीजी कंपनी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।