Get App

IMF Chief ने कहा, अंधेरे के बीच उम्मीद की किरण जगाती है इंडियन इकोनॉमी

International Monetary Fund (IMF) और World Bank की सालाना बैठक के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में जॉर्जिवा ने कहा कहा कि निराशा के इस माहौल के बीच इंडिया को ब्राइट स्पॉट कहना ठीक होगा

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Oct 14, 2022 पर 9:52 AM
IMF Chief ने कहा, अंधेरे के बीच उम्मीद की किरण जगाती है इंडियन इकोनॉमी
Kristalina Georgieva ने कहा कि इंडिया में स्ट्रक्चरल रिफॉर्म्स में सबसे अहम डिजिटाइजेशन है। यह बड़ी सफलता है। इंडिया में सभी सेवाएं और मदद डिजिटल तरीके से दी जा रही हैं।

IMF की मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिस्टिना जॉर्जिवा (Kristalina Georgieva) ने इंडियन इकोनॉमी को अंधेरे के बीच उम्मीद की किरण बताया है। उन्होंने कहा कि यह ऐसे वक्त है, जब इंडिया जी20 की अध्यक्षता करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इंडिया इस ताकत के साथ दुनिया के इस पावरफुल संगठन का प्रमुख बनने जा रहा है।

जॉर्जिवा ने ये बातें गुरुवार को कही। उन्होंने कहा कि इंडिया की यह ताकत आने वाले कई सालों तक दुनिया पर अपना असर छोड़ेगी। इंडिया 1 दिसंबर, 2022 को जी20 का अध्यक्ष बन जाएगा। अगले साल 9-10 सितंबर को दिल्ली में इस संगठन में शामिल देशों के प्रमुखों की शिखर बैठक होगी।

यह भी पढ़ें : Infosys के कर्मचारी दूसरी जगह भी कर सकेंगे पार्ट-टाइम जॉब, Moonlighting को लेकर नई पॉलिसी बना रही कंपनी

International Monetary Fund (IMF) और World Bank की सालाना बैठक के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में जॉर्जिवा ने कहा कहा कि निराशा के इस माहौल के बीच इंडिया को ब्राइट स्पॉट कहना ठीक होगा। इसकी वजह यह है कि यह तेजी से बढ़ने वाली इकोनॉमी है। मुश्किल वक्त में भी इसने ग्रोथ दिखाई है। सबसे अहम यह है कि इस ग्रोथ के पीछे ढांचागत सुधार (Structural Reforms) का हाथ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें