IMF ने घटाया भारत का GDP अनुमान, मौजूदा वित्त वर्ष में 9% रह सकती है ग्रोथ रेट

IMF ने अपने ताजा अनुमान में कहा कि अगले वित्त वर्ष 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.1 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी

अपडेटेड Jan 25, 2022 पर 7:45 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IMF ने पिछले साल अक्टूबर में मौजूदा वित्त वर्ष में भारत की ग्रोथ रेट 9.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था

इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) ने मौजूद वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ दर के अनुमान (Gdp Growth Forecast) को घटाकर नौ फीसदी कर दिया है। IMF से पहले कई दूसरी एजेंसियां भी कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन की वजह से आर्थिक गतिविधियों पड़ने वाले असर के चलते भारत के ग्रोथ रेट के अनुमान में कमी कर चुकी हैं। बता दें कि इससे पहले IMF ने पिछले साल अक्टूबर में मौजूदा वित्त वर्ष में भारत की ग्रोथ रेट 9.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था।

वाशिंगटन मुख्यालय वाले इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) ने अपने ताजा अनुमान में कहा कि अगले वित्त वर्ष 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.1 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी।

IMF का ताजा अनुमान मौजूदा वित्त वर्ष के लिए भारत सरकार के सेंट्रल स्टैटिस्टिक ऑर्गनाइजेशन (CSO) के 9.2 फीसदी और भारतीय रिजर्व बैंक के 9.5 फीसदी के अनुमान से कम है। इसके अलावा यह S&P के 9.5 फीसदी और मूडीज के 9.3 फीसदी के अनुमान से भी कम है। हालांकि, यह वर्ल्ड बैंक के 8.3 फीसदी और फिच के 8.4 फीसदी की ग्रोथ रेट के अनुमान से अधिक है।


यह भी पढ़ें- Paytm के शेयरों का लुढ़कना जारी, नए निचले स्तर पर पहुंची कीमत, इश्यू प्राइस से 59% डिस्काउंट पर हो रहा ट्रेड

IMF ने कहा कि 2023 के लिए भारतीय की ग्रोथ संभावनाएं इस पर निर्भर करेंगी कि लोन के साथ-साथ निवेश और खपत में कितनी बढ़ोतरी होती है। इस दौरान IMF ने साल 2022 के लिए ग्लोबल इकोनॉमी की ग्रोथ रेट अनुमान को घटाकर 4.4 फीसदी कर दिया।

IMF की चीफ इकोनॉमिस्ट गीता गोपीनाथ ने एक ब्लॉगपोस्ट में लिखा है कि महामारी के तीसरे साल में प्रवेश के साथ ग्लोबल रिकवरी कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि ओमीक्रोन वेरिएंट के तेजी से फैलने के चलते कई देशों में आवाजाही पर अंकुश लगाए गए हैं, जिससे वर्कफोर्स का संकट पैदा हो गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।