Get App

अब IMF ने इंडिया के 'डायरेक्ट कैश ट्रांसफर' स्कीम की तारीफ की, कहा-दूसरे देश इससे सीख सकते हैं

आईएमएफ के डिप्टी डायरेक्टर ने कहा कि दूसरे देशों में भी लोगों को पैसे भेजने के लिए मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल किया जा रहा है। ये ऐसे लोग हैं, जिनके पास बहुत पैसे नहीं हैं, लेकिन मोबाइल फोन है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 14, 2022 पर 3:45 PM
अब IMF ने इंडिया के 'डायरेक्ट कैश ट्रांसफर' स्कीम की तारीफ की, कहा-दूसरे देश इससे सीख सकते हैं
IMF के डिफ्टी डायरेक्टर (Fiscal Affairs Department) Paolo Mauro ने कहा कि इंडिया से कई चीजें सीखी जा सकती हैं।

भारत सरकार की डायरेक्ट कैश ट्रांसफर स्कीम की चर्चा पहले ही दुनियाभर में हो चुकी है। कई देशों ने इसे अपने यहां लागू भी किया है। अब इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने भी इसकी तारीफ की है। उसने इसे 'लॉजिस्टिकल मार्वल' बताया है। उसने कहा है कि इंडिया जैसे बड़ी आबादी वाले देश को देखते हुए यह स्कीम अपने आप में बेमिसाल है।

IMF के डिफ्टी डायरेक्टर (Fiscal Affairs Department) Paolo Mauro ने कहा कि इंडिया से कई चीजें सीखी जा सकती हैं। दुनियाभर में ऐसेकई उदाहरण हैं, जिनसे सीखा जा सकता है। अगर मैं इंडिया की बात करूं तो यह वास्तव में लाजवाब है। उन्होंने कहा, "इसकी वजह यह है कि इंडिया का साइज बहुत बड़ा है।"

यह भी पढ़ें : Rakesh Jhunjhunwala की तरह शेयरों से करोड़ों कमाना चाहते हैं? जानिए किस फॉर्मूले का वह करते थे इस्तेमाल

उन्होंने डायरेक्ट कैश ट्रांसफर स्कीम के बारे में कहा, "यह लॉजिस्टिकल मार्वल है क्योंकि ये प्रोग्राम ऐसे लोगों की मदद कर रहे हैं, जिनकी इनकम बहुत कम है। इस प्रोग्राम की पहुंच करोड़ों लोगों तक है।" उन्होंने फिस्कल मॉनिटर प्रेस ब्रीफिंग में ये बातें कहीं। उनसे इंडियन गवर्नमेंट के डायरेक्ट कैश ट्रांसफर प्रोग्राम की कामयाबी के बारे में पूछा गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें