Get App

अब IMF ने भी कहा-पूरी दुनिया पर मंडरा रहा मंदी का बड़ा खतरा

आईएमएफ ने अपनी आउटलुक रिपोर्ट में 2022 में वैश्विक अर्थव्यवस्था की ग्रोथ का अनुमान 0.40 फीसदी घटाकर 3.2 फीसदी कर दिया है। 2023 में ग्रोथ के अनुमान को 0.70 फीसदी घटाकर 2.9 फीसदी कर दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 27, 2022 पर 10:45 AM
अब IMF ने भी कहा-पूरी दुनिया पर मंडरा रहा मंदी का बड़ा खतरा
इस साल की शुरुआत में जारी डेटा के मुताबिक, जनवरी-मार्च के दौरान अमेरिकी अर्थव्यवस्था में 1.6 फीसदी गिरावट आई थी।

International Monetary Fund (IMF) के टॉप इकोनॉमिस्ट Pierre-Olivier Gorinchas ने कहा है कि दुनिया में मंदी आ सकती है। इससे पहले भी एक्सपर्ट्स अमेरिकी इकोनॉमी सहित दुनिया के कई देशों में मंदी आने की आशंका जता चुके हैं। अब आईएमएफ के टॉप इकोनॉमिस्ट ने भी यह बात कही है।

Gorinchas ने 26 जुलाई को लिखे एक लेख में कहा है, "अप्रैल से आउटलुक काफी खराब हुआ है। दुनिया जल्द वैश्विक मंदी के करीब पहुंच सकती है। यह पिछली मंदी के सिर्फ 2 साल बाद होगा।" आईएमएफ ने अपनी आउटलुक रिपोर्ट में 2022 में वैश्विक अर्थव्यवस्था की ग्रोथ का अनुमान 0.40 फीसदी घटाकर 3.2 फीसदी कर दिया है। 2023 में ग्रोथ के अनुमान को 0.70 फीसदी घटाकर 2.9 फीसदी कर दिया है।

यह भी पढ़ें : Alphabet Q2 Results: अल्फाबेट के रेवेन्यू में उम्मीद से कम ग्रोथ, सिर्फ 13 फीसदी बढ़ा

आईएमएफ का वैश्विक अर्थव्यवस्था की ग्रोथ का यह अनुमान सामान्य स्थितियों पर आधारित है। हालात खराब होने पर यह और कम रह सकती है। अगर रूस यूरोप को गैस की सप्लाई बंद कर देता है तो वैश्विक अर्थव्यवस्था की ग्रोथ और कम रह सकती है। ऐसी स्थिति में वैश्विक अर्थव्यवस्था की ग्रोथ 2022 में करीब 2.6 फीसदी रह सकती है। 2023 में यह 2 फीसदी रह सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें