Get App

2030 तक जापान को पीछे छोड़ देगी भारत की इकोनॉमी, 8 ट्रिलियन डॉलर से अधिक होगा GDP साइज: रिपोर्ट

एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2030 तक भारत अमेरिका और चीन के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यस्था बन जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 07, 2022 पर 7:08 PM
2030 तक जापान को पीछे छोड़ देगी भारत की इकोनॉमी, 8 ट्रिलियन डॉलर से अधिक होगा GDP साइज: रिपोर्ट
भारत इस समय अमेरिका, चीन, जापान, जर्मनी और ब्रिटेन के बाद दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है

भारत 2030 तक जापान को पीछे छोड़कर एशिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। शुक्रवार 7 जनवरी को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2030 तक भारत की ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट (GDP) का साइज, जर्मनी और ब्रिटेन से बड़ा हो जाएगा और यह अमेरिका और चीन के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यस्था बन सकती है।

IHS मार्किट की शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में भारतीय इकोनॉमी के लिए यह दशक काफी अच्छा रहने की संभावना जताई गई है। बता दें कि भारत इस समय अमेरिका, चीन, जापान, जर्मनी और ब्रिटेन के बाद दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

रिपोर्ट के मुताबिक भारत की नॉमिनल जीडीपी 2021 में 2,700 अरब डॉलर है, जिसके 2030 तक बढ़कर 8,400 अरब डॉलर हो जाने का अनुमान है। यानी की अगले 9 सालों में भारत की जीडीपी का साइज तीन गुना हो जाएगा। जीडीपी में इस तेज ग्रोथ के साथ ही भारत की इकोनॉमी 2030 तक जापान से आगे निकल जाएगी और चीन के बाद एशिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें