भारत की GDP 2023 में 3.75 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंची, वित्त मंत्री ने भारत को बताया ग्लोबल इकोनॉमी का 'Bright spot'

पिछले साल भारत ब्रिटेन को पीछे छोड़ते हुए पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई। भारत अब इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) के अनुमानों के अनुसार केवल अमेरिका (26,854 अरब डॉलर), चीन (19,374 अरब डॉलर), जापान (4,410 अरब डॉलर) और जर्मनी (4,309 अरब डॉलर) से पीछे है

अपडेटेड Jun 12, 2023 पर 5:40 PM
Story continues below Advertisement
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 12 जून को कहा कि भारत के GDP ने 2023 में अब तक 3.75 ट्रिलियन डॉलर के स्तर को छू लिया है।

India GDP : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 12 जून को कहा कि भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) ने 2023 में अब तक 3.75 ट्रिलियन डॉलर (3.75 लाख करोड़ डॉलर) के स्तर को छू लिया है, जो 2014 में लगभग 2 ट्रिलियन डॉलर (2 लाख करोड़ डॉलर) था। भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और वित्त मंत्री सीतारमण ने इसे ग्लोबल इकोनॉमी में एक 'ब्राइट स्पॉट' कहा है। मौजूदा समय में भारत की जीडीपी यूके (3,159 अरब डॉलर), फ्रांस (2,924 अरब डॉलर), कनाडा (2,089 अरब डॉलर), रूस (1,840 अरब डॉलर) और ऑस्ट्रेलिया (1,550 अरब डॉलर) से ऊपर है।

पिछले साल भारत बनी थी पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

पिछले साल भारत ब्रिटेन को पीछे छोड़ते हुए पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई। भारत अब इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) के अनुमानों के अनुसार केवल अमेरिका (26,854 अरब डॉलर), चीन (19,374 अरब डॉलर), जापान (4,410 अरब डॉलर) और जर्मनी (4,309 अरब डॉलर) से पीछे है।


वित्त मंत्री ने किया ट्वीट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट करते हुए कहा, "भारत की जीडीपी 2023 में 3.75 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई है, जो 2014 में लगभग 2 ट्रिलियन डॉलर थी। देश दुनिया की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रही है। भारत को अब ग्लोबल इकोनॉमी में एक ब्राइट स्पॉट कहा जा रहा है।"

चौथी तिमाही में 6.1 रही ग्रोथ रेट

हाल के सरकारी आंकड़ों से पता चला है कि वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में भारत की जीडीपी में 6.1 फीसदी की वृद्धि हुई है। पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में देश की अर्थव्यस्था जियो पॉलिटिकल टेंशन के बीच 7.2 फीसदी की दर से बढ़ी है।

मूडीज का ये है अनुमान

हाल ही में रेटिंग एजेंसी मूडीज ने मौजूदा वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था में 6-6.3 फीसदी की ग्रोथ का अनुमान लगाया था। इसके साथ ही मूडीज ने सरकार का राजस्व उम्मीद से कम रहने की वजह से राजकोषीय मोर्चे पर फिसलन की भी आशंका जताई है। मूडीज का यह अनुमान 2023-24 की पहली तिमाही के लिए RBI के 8 फीसदी के ग्रोथ रेट के अनुमान से काफी कम है।

Shubham Thakur

Shubham Thakur

Tags: #GDP

First Published: Jun 12, 2023 5:38 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।