Get App

महंगाई मापने का नया CPI Inflation सीरीज लाएगी सरकार, बदल जाएगा बेस ईयर, जानिए क्या होगा फायदा

CPI Inflation new series : इस बार नई सीरीज आने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। इसकी वजह यह है कि डेटा कलेक्शन के लिए टैबलेट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। पहले डेटा कलेक्ट करने में 7-8 महीने का समय लग जाता था। इस बार बहुत कम समय लगने की उम्मीद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 22, 2022 पर 12:40 AM
महंगाई मापने का नया CPI Inflation सीरीज लाएगी सरकार, बदल जाएगा बेस ईयर, जानिए क्या होगा फायदा
कोरोना की महामारी की वजह से कंज्यूमर एक्सपेंडिचर सर्वे शुरू करने में देरी हुई।

इंडिया को जल्द CPI (Consumer price Index) इनफ्लेशन की नई सीरीज मिल जाएगी। इसके लिए कंज्यूमर एक्सपेंडिचर सर्वे चल रहा है। इसके लिए टैबलेट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। इकोनॉमिक स्टैटिस्टिक्स पर स्टैंडिंग कमेटी के हेड प्रणब सेन ने यह जानकारी दी।

सेन ने मनींकंट्रोल को बताया कि इस बार नई सीरीज आने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। इसकी वजह यह है कि डेटा कलेक्शन के लिए टैबलेट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। पहले डेटा कलेक्ट करने में 7-8 महीने का समय लग जाता था। इस बार बहुत कम समय लगने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : Tesla Second Quarter Results: Tesla का रेवेन्यू अप्रैल-जून तिमाही में 42% बढ़कर 16.93 अरब डॉलर रहा, शेयर उछले

सेन ने हलांकि यह भी बताया कि टैबलेट्स के इस्तेमाल के बावजूद सीपीआई इनफ्लेशन की नई सीरीज अगले साल के अंत से पहले नहीं मिल पाएगी। राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों के बाद 2019 में ऑफिशियल डेटा की क्वालिटी में सुधार के लिए इकोनॉमिक स्टैटिस्टिक्स पर स्टैंडिंग कमेटी बनाई गई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें