अगर सितंबर में इनफ्लेशन (Inflation) 7 फीसदी से ऊपर रहता है तो इसे कंट्रोल करने की RBI की कोशिश नाकाम मानी जाएगी। इकोनॉमिस्ट्स ने सितंबर में इनफ्लेशन 7.3 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। केंद्रीय बैंक ने इनफ्लेशन के लिए 2-6 फीसदी का दायरा तय किया है।
अगर सितंबर में इनफ्लेशन (Inflation) 7 फीसदी से ऊपर रहता है तो इसे कंट्रोल करने की RBI की कोशिश नाकाम मानी जाएगी। इकोनॉमिस्ट्स ने सितंबर में इनफ्लेशन 7.3 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। केंद्रीय बैंक ने इनफ्लेशन के लिए 2-6 फीसदी का दायरा तय किया है।
मनीकंट्रोल के पोल में हिस्सा लेने वाले 18 अर्थशास्त्रियों का मानना है कि सितंबर में इनफ्लेशन पांच महीने की ऊंचाई पर पहुंच जाएगा। मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटिस्टिक्स एंड प्रोग्राम इंप्लिमेंटेशन (Ministry of Statistics and Program Implementation ) 12 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे सितंबर के इनफ्लेशन के आंकड़े जारी करेगी।
डोएचे बैंक के चीफ इकोनॉमिस्ट कौशिक दास ने कहा, "सितंबर में महीने दर महीने आधार पर 22 जरूरी फूड आइटम्स की कीमतें 0.9 फीसदी बढ़ी हैं। अगस्त में यह वृद्धि 0.1 फीसदी थी। अगर फूड इनफ्लेशन में तेज उछाल आता है तो सितंबर में रिटेल इनफ्लेशन के 7.8 फीसदी के अप्रैल के पीक लेवल के करीब पहुंच जाने का अनुमान है।"
यह भी पढ़ें : Chinese Scholar Wang Zhen ने कहा, इंडिया की स्वतंत्र विदेश नीति की वजह से चीन के लोग उसका सम्मान करते हैं
इस साल अप्रैल में रिटेल इनफ्लेशन 7.79 फीसदी पहुंच गया था। यह करीब 8 साल में सबसे ज्यादा लेवल था। तब से केंद्रीय बैंक इसमें कमी लाने की कोशिश कर रहा है।
फूड आइटम्स की कीमतों में उछाल के अलावा हाई बेस इफेक्ट की वजह से भी सितंबर में इनफ्लेशन का डेटा ज्यादा रह सकता है। इस साल जनवरी-मार्च में यह औसत 6.3 फीसदी था। अप्रैल-जून में 7.3 फीसदी था। अगर सितंबर में इनफ्लेशन 7.3 फीसदी रहता है तो इसका मतलब है कि जुलाई-सितंबर के दौरान एवरेज इनफ्लेशन 7.1 फीसदी रहेगा।
अगर इनफ्लेशन को कंट्रोल में करने में आरबीआई की नाकामी की पुष्टि हो जाती है तो उसे केंद्र सरकार को इस बारे में रिपोर्ट भेजनी होगी। उसे इनफ्लेशन काबू में नहीं आने का कारणों के बारे में सरकार को विस्तार से बताना होगा। उसे यह भी बताना होगा कि कब तक यह टारगेट के अंदर आ जाएगा।
RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मॉनेटरी पॉलिसी पेश करने के बाद मीडिया से बाततची में 30 सितंबर को कहा था कि मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक होगी, जिसमें सरकार को केंद्रीय बैंक के जवाब के बारे में चर्चा होगी। उन्होंने कहा था कि मैं रिपोर्ट में क्या लिखूंगा मैं नहीं बता सकता। लेकिन जैसा कि मैंने पहले कहा है कि हमें दो साल की साइकिल के दौरान इनफ्लेशन के टारगेट के करीब आ जाने की उम्मीद है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।