Get App

Inflation सितंबर में 7.3% रहने पर इसे काबू करने में RBI की नकामी की पुष्टि हो जाएगी

इस साल अप्रैल में रिटेल इनफ्लेशन 7.79 फीसदी पहुंच गया था। यह करीब 8 साल में सबसे ज्यादा लेवल था। तब से केंद्रीय बैंक इसमें कमी लाने की कोशिश कर रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 12, 2022 पर 4:36 PM
Inflation सितंबर में 7.3% रहने पर इसे काबू करने में RBI की नकामी की पुष्टि हो जाएगी
मनीकंट्रोल के पोल में हिस्सा लेने वाले 18 अर्थशास्त्रियों का मानना है कि सितंबर में इनफ्लेशन पांच महीने की ऊंचाई पर पहुंच जाएगा।

अगर सितंबर में इनफ्लेशन (Inflation) 7 फीसदी से ऊपर रहता है तो इसे कंट्रोल करने की RBI की कोशिश नाकाम मानी जाएगी। इकोनॉमिस्ट्स ने सितंबर में इनफ्लेशन 7.3 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। केंद्रीय बैंक ने इनफ्लेशन के लिए 2-6 फीसदी का दायरा तय किया है।

मनीकंट्रोल के पोल में हिस्सा लेने वाले 18 अर्थशास्त्रियों का मानना है कि सितंबर में इनफ्लेशन पांच महीने की ऊंचाई पर पहुंच जाएगा। मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटिस्टिक्स एंड प्रोग्राम इंप्लिमेंटेशन (Ministry of Statistics and Program Implementation ) 12 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे सितंबर के इनफ्लेशन के आंकड़े जारी करेगी।

डोएचे बैंक के चीफ इकोनॉमिस्ट कौशिक दास ने कहा, "सितंबर में महीने दर महीने आधार पर 22 जरूरी फूड आइटम्स की कीमतें 0.9 फीसदी बढ़ी हैं। अगस्त में यह वृद्धि 0.1 फीसदी थी। अगर फूड इनफ्लेशन में तेज उछाल आता है तो सितंबर में रिटेल इनफ्लेशन के 7.8 फीसदी के अप्रैल के पीक लेवल के करीब पहुंच जाने का अनुमान है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें