सरकार को चीजों को देखने का अपना नजरियां होता है। कई बार वह आदमी के चश्मे से चीजों को नहीं देखती है। महंगाई पर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) के बयान से तो ऐसा ही लगता है। इधर, फ्यूल, खाने के तेल, फल-सब्जियों की कीमतें आसमान छू रही हैं। लेकिन फाइनेंस मिनिस्टर का कहना है कि इंडिया में इनफ्लेशन (Inflation) ज्यादा नहीं है।
