भारत में होगा iPhone 13 का उत्पादन, फरवरी 2022 से प्रोडक्शन शुरू करेगा Apple

Apple अगले साल फरवरी से भारत में iPhone 13 का उत्पादन करेगा

अपडेटेड Dec 21, 2021 पर 10:17 AM
Story continues below Advertisement
Apple भारत में iPhone 13 का उत्पादन करेगा

भारत में iPhone मैनुफैक्चरिंग क्षमता को बढ़ाने के लिए Apple ने चेन्नई के पास फॉक्सकॉन प्लांट में पहले ही अपने नवीनतम फ्लैगशिप iPhone 13 के उत्पादन का ट्रायल शुरू कर दिया है। इसी प्लांट में स्मार्टफोन का व्यावसायिक उत्पादन संभावित रूप से फरवरी 2022 में शुरू होगा, जो घरेलू बाजारों और निर्यात दोनों की मांग को पूरा करेगा।

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इससे Apple को अपनी वैश्विक बाजार आपूर्ति में सुधार करने में मदद मिलेगी। भारत के उत्पादन का लगभग 20-30 प्रतिशत आमतौर पर निर्यात के लिए रखा जाता है।

अमेरिका की टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी की भारत में अपने सभी सबसे अधिक बिकने वाले स्मार्टफोन मॉडल बनाने की योजना है। इसके अलावा ये सेमीकंडक्टर चिप्स की आपूर्ति को सुरक्षित करने में भी कामयाब रही है, जिसकी फिलहाल पूरी दुनिया में भारी किल्लत है।


Wipro, Reliance और GODREJ CONS पर जानें ब्रोकरेज हाउसेज की रिपोर्ट

विशेष रूप से, iPhone के अपेक्षाकृत कम कीमत वाले मॉडल अर्थात iPhone 11 और iPhone 12 की भारत में अधिकतम बिक्री देखने को मिली। ऐप्पल द्वारा बनाये जाने वाले सभी स्मार्टफोन का 70 प्रतिशत इस देश में बिकता है।

चेन्नई के पास फॉक्सकॉन प्लांट में पहले से ही iPhone 11 और iPhone 12 का उत्पादन होता है। इसके अतिरिक्त, iPhone SE का प्रोडक्शन विस्ट्रॉन प्लांट, बेंगलुरु (Wistron plant, Bengaluru) में होता है।

भारत में iPhone 13 का उत्पादन होने पर Apple को अत्यधिक लाभ होगा क्योंकि यह देश में सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल है। हालाँकि, इस टेक दिग्गज की iPhone 13 के अन्य वेरिएंट का उत्पादन करने की कोई योजना नहीं है।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।