सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके, तो जानते हैं कि आज किन शेयरों पर टिकी हैं दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर-
MS ने Wipro पर Equal-weight रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 700 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी अमेरिका की साइबर सिक्योरिटी कंपनी Edgile LLC को खरीदेगी और उनका ये सौदा 23 करोड़ डॉलर में होगा।
MS की Reliance Ind पर राय
MS ने Reliance Ind पर Overweight रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2,925 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इसका ग्लोबल एनर्जी कंपनियों के मुकाबले वैल्युएशन आकर्षक है। इसके साथ ही भारतीय रिटेलर, टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले वैल्युएशन आकर्षक है। (डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
UBS की GODREJ CONS पर राय
UBS ने GODREJ CONS पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1,175 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के नये MD & CEO अगले 3-5 सालों के लिए नई रणनीति बनायेंगे। उनका प्रयास होगा कि वे Overheads & Lower Discounts को कम करते हुए कंपनी में निवेश को बढ़ायें। इसके अलावा कंपनी का फोकस नये कैटेगरी के डेवलपमेंट और डिस्ट्रीब्यूशन पर होना चाहिए। कंपनी को उम्मीद है कि FY23 में Gross & EBITDA Margins रिकवर हो जाये।