Buzzing Stocks:आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले MapmyIndia, Wipro, Rolex Rings और अन्य स्टॉक्स

ये कंपनिया आज बाजार खुलने से पहले ही खबरों में बनी हुई हैं

अपडेटेड Dec 21, 2021 पर 9:01 AM
Story continues below Advertisement
आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले स्टॉक्स

शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है-

CE Info Systems (MapmyIndia): कंपनी आज यानी 21 दिसंबर को शेयर बाजार में अपनी शुरुआत करेगी। अंतिम निर्गम मूल्य 1,033 रुपये प्रति शेयर है।


RailTel Corporation of India: कंपनी को कुल 68.31 करोड़ रुपये की लागत से सीआईएजी नेटवर्क क्षमता (CIAG network capacity) के विस्तार और वृद्धि के लिए Defence R&D Organisation से ऑर्डर प्राप्त हुआ है। काम को सात महीने की अवधि में पूरा किया जाना है।

Wipro: रणनीतिक साइबर सुरक्षा सेवाओं में अपने नेतृत्व को मजबूत करने के लिए कंपनी टेक्सास में मुख्यालय वाली Edgile का अधिग्रहण करेगी।

Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

Rolex Rings: कंपनी ने गोंडल जिले में टेक्सटाइल एंड अपैरल पार्क, आईटी पार्क और टॉय पार्क के विकास के लिए गुजरात सरकार के साथ समझौता (Memorandum of Understanding) किया है।

Mahanagar Gas: वोंटोबेल एसेट मैनेजमेंट एजी और वोंटोबेल एसेट मैनेजमेंट एसए की ओर से वोंटोबेल होल्डिंग एजी (Vontobel Holding AG) ने 17 दिसंबर को खुले बाजार में लेनदेन के जरिये कंपनी में 96,689 इक्विटी शेयर बेचे, जिससे पहले की हिस्सेदारी 5.187% से कम हो कर 5.089% हो गई।

CCL Products India: आईएमसीओ इमर्जिंग मार्केट्स पब्लिक इक्विटी एलपी ने कंपनी में 399.20 रुपये के भाव पर 6,94,026 इक्विटी शेयर खरीदे, हालांकि, ओंटारियो पेंशन बोर्ड (Ontario Pension Board) ने बीएसई पर 6,94,026 इक्विटी शेयर 399.20 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे ऐसा बल्क डील्स डेटा से पता चलता है।

Shree Ganesh Biotech (India): एफ्लुएंट इनवेस्टमेंट फंड (Affluent Investments Fund) ने बीएसई पर कंपनी में 1,00,344 इक्विटी शेयर 183 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे, ऐसा बल्क डील्स डेटा से पता चला।

Solara Active Pharma Sciences: आईएमसीओ इमर्जिंग मार्केट्स पब्लिक इक्विटी एलपी (MCO Emerging Markets Public Equity LP) ने कंपनी में 1,83,474 इक्विटी शेयर 1,077.95 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे जबकि ओंटारियो पेंशन बोर्ड (Ontario Pension Board) ने बीएसई पर 1,83,474 इक्विटी शेयरों को 1,077.95 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेच दिया, ऐसा बल्क डील्स डेटा से पता चलता है।

Suprajit Engineering: आईएमसीओ इमर्जिंग मार्केट्स पब्लिक इक्विटी एलपी (MCO Emerging Markets Public Equity LP) ने कंपनी में 7,56,583 इक्विटी शेयर 415.25 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे, जबकि ओंटारियो पेंशन बोर्ड (Ontario Pension Board) ने बीएसई पर 7,56,583 इक्विटी शेयर 415.25 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे ऐसा बल्क डील्स डेटा से पता चला।

Shriram Properties: नोमुरा इंडिया इन्वेस्टमेंट फंड मदर फंड - एमटीबीजे एसी नोमुरा इंडिया इन्वेस्टमेंट फंड (Nomura India Investment Fund Mother Fund - The MTBJ AC Nomura India Investment Fund) ने एनएसई पर कंपनी में 20 लाख इक्विटी शेयर 95.53 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे, ऐसा बल्क डील्स डेटा से पता चला।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।