Get App

जून में मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों में आई हल्की गिरावट, जानिए कितना रहा PMI

PMI 50 के ऊपर बने रहने का मतलब एक्टिविटी में एक्सपैंशन है। इसके 50 से नीचे रहने पर एक्टिविटी में कॉन्ट्रैक्शन का संकेत मिलता है। अच्छी बात यह है कि PMI लगातार 12वीं बार 50 से ऊपर रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 01, 2022 पर 2:13 PM
जून में मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों में आई हल्की गिरावट, जानिए कितना रहा PMI
Manufacturing PMI जून में मई के मुकाबले थोड़ा कम रहा।

जून में मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों में थोड़ी सुस्ती आई है। S&P Global India Manufacturing Purchasing Manager's Index (PMI) से इसका संकेत मिला है। यह इंडेक्स जून में थोड़ा गिरकर 53.9 पर आ गया। मई में यह 54.6 था।

हालांकि, PMI 50 के ऊपर बने रहने का मतलब एक्टिविटी में एक्सपैंशन है। इसके 50 से नीचे रहने पर एक्टिविटी में कॉन्ट्रैक्शन का संकेत मिलता है। अच्छी बात यह है कि PMI लगातार 12वीं बार 50 से ऊपर रहा है।

यह भी पढ़ें : प्लास्टिक बैन से पेपर बनाने वाली कंपनियों की होंगी चांदी, शेयरों में उछाल

S&P Global ने कहा, "जून में इंडियन मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में रिकवरी जारी रही। डोमेस्टिक और इंटरनेशनल क्लाइंट की मजबूत मांग से ऐसा हुआ। हालांकि प्राइस पर बहुत दबाव की वजह से टोटल सेल्स और प्रोडक्शन की ग्रोथ थोड़ी कम रही।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें