Paper Shares: इंडिया में 1 जुलाई से सिंगल-यूज प्लास्टिक पर बैन लग गया है। इससे आपको थोड़ी दिक्कत आएगी। फल-सब्जी जैसी चीजों को खरीदने के लिए आपको थैला साथ ले जाना होगा। प्लास्टिक के स्ट्रॉ और प्लास्टिक के चम्मच का इस्तेमाल आप नहीं कर पाएंगे। उधर, पेपर बनाने वाली कंपनियों की चांदी हो जाएगी। रोजमर्रा की ऐसी कई चीजें जो प्लास्टिक से बनी होती थीं, उनकी जगह अब कागज से बने प्रोडक्ट्स ले सकते हैं।
पेपर कंपनियों के शेयरों पर इसका असर दिखने लगा है। पिछले कुछ सत्रों में इन कंपनियों के शेयरों में शानदार तेजी आई है। पिछले छह दिन में JK Paper का शेयर 7 फीसदी, आंध्र पेपर का शेयर 7 फीसदी, West Coast Paper का शेयर 13 फीसदी, Tamil Newsprint का शेयर 16 फीसदी, Satia Industries का शेयर 12 फीसदी और Emami Paper का शेयर 10 फीसदी चढ़ा है। एनालिस्ट्स का मानना है कि पेपर कंपनियों के लिए कमाई बढ़ाने का अच्छा मौका होगा।
सिंगल-यूज प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को देखते हुए इन पर बैन लगाया गया है। इसके चलते Earbuds, Balloon Sticks, Candy and Ice cream Sticks, प्लास्टिक से बने कप, प्लेट्स, फोर्क्स, स्पून, ट्रे, इनविटेशन कार्ड्स, पीवीसी बैनर्स सहित कई चीजो का उत्पादन बंद हो जाएगा। हालांकि, पहले बार देश में सिंगल-यूज प्लास्टिक पर रोक नहीं लगाई गई है।
लेकिन, इस बार लगने वाले बैन मे अंतर है। पहले यह मार्केट स्तर पर लगाया जाता था। इसके चलते इसे लागू करना मुश्किल होता है। इस बार फैक्ट्री स्तर पर यह रोक लगाई गई है। इस वजह से प्लास्टिक उत्पाद बनाने वाली फैक्ट्रियों को कच्चे माल की सप्लाई पर रोक रहेगी।
अपने उत्पाद बेचने के लिए प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाली कुछ बड़ी कंपनियां पहले ही इसके इस्तेमाल को रोकने के लिए प्लान बनाया है। Uniliver और Nestle ने कहा है कि वे 2025 तक पूरी तरह से रिसाइकिल प्लास्टिक का इस्तेमाल शुरू कर देंगी।
इस बार, केंद्र सरकार भी सिंगल-यूज प्लास्टिक पर बैन को लेकर गंभीर है। उसने कहा है कि वह अवैध मैन्युफैक्चरिंग, इंपोर्ट, डिस्ट्रिब्यूशन, यूज और बिक्री पर रोक को सख्ती से लागू करने के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम बना रही है।